RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: युवक के निधन की खबर पर सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति,परिजनों की की सहायता।

निधन की खबर पर सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव

भोजपुर जिलाधिकारी से दूरभाष से बात कर की मुआवजे की मांग।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)17 मई। आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह राजद नेता रघुपति यादव ने क्षेत्र के एक युवक के निधन की खबर मिलते ही आरा के सदर अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।इस संबंध में रघुपति यादव संग सदर अस्पताल पहुंचे उनके सहयोगियों ने बताया कि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के गलचौर गांव निवासी बीरबल प्रसाद के 28 वर्षीय सुपुत्र जितेंद्र प्रसाद का शौच जाने के क्रम में कर्रेंट लग गया जिससे मौत हो गई।जिनको गांव के लोगों और परिजनों द्वारा आरा सदर अस्पताल लाया गया।इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल रघुपति यादव ने सदर अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बढ़ाते हुए दुःख व्यक्त किया और भोजपुर जिलाधिकारी से बातचीत कर मुआवजे की मांग की।
सहयोगियों ने बताया कि रघुपति यादव ने शव पोस्टमार्टम कराने में भरपूर मदद किया तथा सरकारी एंबुलेंस बुलाकर शव को उनके पैतृक गांव भिजवाया।
सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव ने दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से एक भाई की तरह खड़ा रहने की बात की है। विदित हो कि मृतक जितेंद्र प्रसाद की दो बच्चियां है बड़ी का नाम आंशिका और छोटी का नाम रानी है।

Related posts

नारनौल:बीसी सम्मान समारोह को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री की अभिनव पहल : शासकीय स्कूलों में शुरू हुई पालक-शिक्षक बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:यूनिसेफ ने सराहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल को।

rktvnews

बक्सर सांसद को थाना प्रभारी ने दी धमकी,कहा आप जैसे सांसदों को रखता हूं जेब में।

rktvnews

बीटीएमसी के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण जिला पदाधिकारी गया सह अध्यक्ष बीटीएमसी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा किया गया।

rktvnews

झारखंड:मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों की हुई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment