RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के पोस्टर का किया विमोचन।

जयपुर/राजस्थान 07जुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर महात्मा गांधी द्वारा दिए गए विश्व शांति एवं अहिंसा के दर्शन की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता पर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में 8 अगस्त से आयोजित होने वाली तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के पोस्टर का विमोचन किया। गहलोत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आमजन का गांधीवादी दर्शन से जुड़ाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही मानव मात्र का कल्याण संभव है।
इस अवसर पर राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा, गांधी पीस फाउण्डेशन, नई दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, निदेशक गांधी अध्ययन केंद्र, जेएनवीयू डॉ. हेमसिंह गहलोत सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

उपराष्ट्रपति 24 नवंबर 2023 को गुजरात के गांधीनगर का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बीएलओ,बीएलओ सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:बिहार को फ़िज़ियोथेरापी से इंडियन इंस्टिच्युट ने परिचय कराया: डा सुलभ

rktvnews

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई।

rktvnews

भोजपुर:देश की जनता मकान, जमीन, रोजगार, शिक्षा के लिए लड़ रही हैं,वे भाजपा के हिंदूवाद के झासे में नही आनेवाले हैं: राजाराम सिंह

rktvnews

चित्तौड़गढ़:‘कठपुतली नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक’।

rktvnews

Leave a Comment