RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: दौलतपुर प्राचीन मठिया में “कृष्ण गोवर्धन” की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 मार्च। गांगी बड़हरा रोड स्थित दौलतपुर गांव के मुख्य सड़क पर अवस्थित प्राचीन दौलतपुर मठिया में कृष्ण गोवर्धन की प्राण प्रतिष्ठा सह यज्ञ और अखंड हरिकीर्तन का आयोजन आज संपन्न हुआ।
चार दिवसीय उपरोक्त कार्यक्रम में बीते 04 मार्च को जलभरी,05 मार्च को आचार्य उमेश मिश्रा ने भागवत कथा का पाठ किया।24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन में उमेश व्यास,मिथिलेश,चंद्रमा यादव,नारायण दास,ललन यादव आदि शामिल रहें।कमिटी के वरिष्ठ राम लखन प्रसाद,राज कुमार यादव और गोपाल यादव ने बताया कि इस प्राचीन मठिया में पूर्व से भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित थी।इस वर्ष गोवर्धन पहाड़ पर कृष्ण गोवर्धन की प्रतिमा स्थापित की गई है।जनसहयोग के बल पर जलभरी के दौरान 11 घोड़े और हाथी के साथ साथ लगभग एक हजार महिलाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई वही कमिटी के युवा व्यवसाई राम जी प्रसाद यादव ने बताया कि 07 मार्च के पूर्णाहुति सह भंडारे में लगभग 4 हजार महिला और पुरुष भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।सम्पूर्ण कार्यक्रम में दौलतपुर गांव से लेकर आस पास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया जिसके कारण चार दिनों तक धार्मिक उत्सवी माहौल रहा।

Related posts

राखी को बनाएं विशेष: द बॉडी शॉप के फेस्टिव गिफ्ट बॉक्सेस देते हैं आपको एक शानदार, पर्यावरण-अनुकूल विकल्प

rktvnews

भोजपुर:विलुप्त हो रहे पारंपरिक फगुआ गायन पर ख़ूब झूमे श्रोता।

rktvnews

“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

पटना:ट्रंप के फरमानों के सामने मोदी सरकार चुप क्यों, माले ने निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के सचिव से हुई मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय सभागार में सी-विजिल ऐप संबंधित प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment