RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:ट्रंप के फरमानों के सामने मोदी सरकार चुप क्यों, माले ने निकाला विरोध मार्च।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)2 अगस्त।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को दी जा रही लगातार धमकियों पर मोदी सरकार की चुप्पी के खिलाफ आज पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में विरोध मार्च निकाला. पटना में दारोगा राय पथ में यह मार्च निकाला गया जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए।
मार्च को संबोधित करते हुए माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि अमेरिका द्वारा देश के स्वाभिमान व संप्रभुता पर लगातार हमला है लेकिन छप्पन ईंच की सरकार की बोलती बंद है. भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाला अमेरिका कौन होता है? वह कौन कहने वाला है कि भारत रूस से व्यापार बंद करे. इसके पहले भी भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा करके ट्रंप ने यह जतलाने की कोशिश की थी कि मोदी सरकार उसके पीछे दुम हिलाने वाली सरकार है.
अपने को राष्ट्रवादी कहने वाले भाजपाइयों की बोलती क्यों बंद है? वह इसलिए कि ये कभी राष्ट्रवादी रहे ही नहीं. कभी अंग्रेजों की दलाली की कभी अमेरिका की. जबकि भारत का जनसमुदाय अमेरिकी दादागिरी के लगातार खिलाफ रहा है. हम किसी भी सूरत में अपने देश पर किसी दूसरे देश की धमकी बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं।
मार्च में उनके अलावा का. अमर, मीना तिवारी, शशि यादव, महबूब आलम, गोपाल रविदास, केडी यादव, अभ्युदय, रणविजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, अनिता सिन्हा, सरोज चैबे, पन्नालाल, मुर्तजा अली, उमेश सिंह, रामबलि प्रसाद, संजय यादव, विनय कुमार, एसके शर्मा, मीरा दत्त, कमलेश कुमार, पुनीत पाठक, अनिल अंशुमन, प्रमोद यादव, पीएस महाराज, शंभू नाथ मेहता, शहजादे आलम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘हमारा बिहार, हमारी सड़क’ मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण।

rktvnews

बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

गजल गायक पंकज उधास के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु किए गए 500 करोड़ रूपये या उससे अधिक के 25 विभिन्न एमओयू की ग्राउण्डिग की समीक्षा की।

rktvnews

गिरीडीह:जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बगोदर थाना परिसर के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।

rktvnews

संवेदनशीलता में ही शक्ति: इंटरनेशनल मेन्स डे पर सोनी सब के कलाकार बोले बदलती मर्दानगी की नई परिभाषाए।

rktvnews

Leave a Comment