RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने वाले 9 मार्च तक माई भारत पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मार्च।विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम हेतु बक्सर और भोजपुर के युवा 9 मार्च तक माई भारत पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला के समस्त छात्र-छात्राएं एवं अन्य सभी युवा मेरा युवा भारत अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम 2025 हेतु 9 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिसका आयोजन इस बार नोडल जिला भोजपुर द्वारा 10 मार्च से 17 मार्च 2025 के मध्य में किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष के युवा सभी विद्यालयों, महाविद्यालय व अन्य शैक्षिक संस्थाओं के युवा एवं गैर छात्र – छात्राएं आदि युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए विकसित भारत पर युवा स्वयं के वक्तव्य की 1 मिनट का रिकॉर्ड वीडियो को मेरा युवा भारत पोर्टल पर अपलोड करना होगा।जांचोपरांत स्क्रीनिंग कमेटी प्रतिभाग करने का अवसर देगी‌। दो जिलों से कुल 150 युवाओं को नोडल अवसर दिया जाएगा।विषय एक राष्ट्र एक मतदान विषय होगा जिस पर तीन – चार मिनट का वक्तव्य रखने का समय दिया जाएगा तथा नोडल जिले स्तर के प्रतियोगिता से 10 विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पश्चात तीन राज्य स्तरीय विजेताओं को राष्ट्रीय स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम हेतु संसद भवन नई दिल्ली में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
इस प्रतियोगिता में पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई है । अधिक जानकारी मेरा युवा भारत पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं ।

Related posts

भगवत शरणागति में ही सद्गति मिलती है:कथावाचिका गंगा मिश्रा

rktvnews

बागपत:प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

केन्द्र सरकार का उद्देश्य मौजूदा मौसम में पराली जलाने को शून्य करने की दिशा में कार्य करना है: नरेंद्र सिंह तोमर

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

दरभंगा:सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक।

rktvnews

प्यार करने वालों का धर्म अलग होने से उनके रिश्ते को नहीं दे सकते ‘लव जिहाद’ का एंगल: बॉम्बे हाईकोर्ट।

rktvnews

Leave a Comment