RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:सेवा पंखवाड़ा 2025: जिले में दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर सहित सहायक उपकरण वितरित।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)30 सितंबर।सेवा पंखवाड़ा 2025 के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 43 दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, 15 को ट्राइसाइकिल, 5 को व्हीलचेयर और एक दिव्यांगजन को स्मार्ट केन वितरित किए गए। सभी लाभार्थियों ने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक विक्रम सिंह ने सेवा पंखवाड़ा के तहत हुए कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रामप्रताप चौधरी ने राज्य सरकार की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा पंखवाड़े के तहत लाभान्वित किया है। श्री चौधरी ने दिव्यांगजन की सेवा को ईश्वरीय सेवा बताया और कहा कि हमारा उद्देश्य उन्हें सम्मानित नागरिक की अनुभूति दिलाना है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है और योजनाओं का लाभ ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से गांव और शहर के हर वार्ड तक पहुंचाया जा रहा है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 362 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके साथ ही 1.87 लाख निर्माण श्रमिकों एवं आश्रितों के खातों में 209 करोड़ रुपए का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित एडीएम उम्मेदी लाल मीणा, जनप्रतिनिधि प्रदीप ऐरी, देवेंद्र पारीक, ओम सोनी, कृष्णा तायल, आशीष पारीक, श्रीमती गुलाब सिंवर तथा हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता, गुरु गोविंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन बाबूलाल जुनेजा, अश्विनी पारीक, जिला श्रम कल्याण अधिकारी देवेंद्र मोदी, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, उद्योग महाप्रबंधक श्रीमती आकाशदीप सिद्धू, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।

Related posts

पटना:महिलाओं को दस-दस हजार रूपये देने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को मिले 20 हजार करोड़ रूपये।

rktvnews

प्रधानमंत्री तियानजिन, चीन में 25वें एससीओ शिखर सम्‍मेलन में शामिल हुए।

rktvnews

राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत विभिन्‍न भाषाओं की 5,000 से अधिक फिल्मों को 4के डिजिटल प्रारूप में संगृहीत किया जाएगा: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री

rktvnews

भोपाल: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मालेगांव ब्लास्ट में न्यायालय द्वारा दोष मुक्त किए जाने पर भाजपा प्रदेश प्रभारी सहित अन्य ने किया अभिनंदन।

rktvnews

प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार – “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया गया।

rktvnews

भोजपुर:छात्रो के कंधे पर बैठकर राजनीति करना चाहते है प्रशांत किशोर : सैयद शाहनवाज हुसैन

rktvnews

Leave a Comment