RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:16वें वित्त आयोग के साथ ग्रामीण एवं नगरीय निकायों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)06 मार्च।16वें केंद्रीय वित्त आयोग के सा‍थ बुधवार 5 मार्च को ग्रामीण, स्थानीय निकाय, नगरीय स्थानीय निकाय और राजनीतिक दलों के विभिन्न प्रतिनिधियों के बैठक हुई। बैठक में वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया और सदस्यों ने सभी से चर्चा की। ग्रामीण स्थानीय निकायों, नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आयोग के समक्ष अपने विचार और सुझाव भी रखे।
बैठक में प्रदेश की नगरीय निकायों के प्रतिनिधि के रूप में चार नगर निगम के महापौर, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सतना के महापौर योगेश ताम्रकार, खंडवा की महापौर अमृता यादव तथा भोपाल की महापौर मालती राय एवं 11 अन्य नगर पालिका तथा नगर परिषद के अध्यक्ष बैठक में उपस्थित हुए।
प्रदेश के नगरीय निकायों को दिए जा रहे अनुदान में चुकी मध्यप्रदेश में देश की सबसे अधिक जनजातीय जनसंख्या निवास करती है इसलिए उसे संज्ञान में रखकर अनुदान जारी करना और शहरीकरण में जनता को सेवा प्रदाय में तकनीकी उपयोग किए जाने को प्रेरित करने हेतु पृथक से अनुदान जारी किए जाने का अनुरोध किया गया।

Related posts

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए आईआईआईटी दिल्ली के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

हम आने वाले समय में किसानों तथा कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ओवरऑल चैम्पियन।

rktvnews

मुर्शिदाबाद की घटना क्या भारत की संप्रभुता पर हमला है?

rktvnews

रायपुर : चना की फसल लेने से कम लागत में अधिक फायदा ले रहे किसान।

rktvnews

रोहतास:जलयात्रा के साथ श्री काली जी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आरंभ!15 फरवरी को होगी माँ काली की प्राण प्रतिष्ठा।

rktvnews

Leave a Comment