RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ओवरऑल चैम्पियन।

रायपुर/ छत्तीसगढ 11 सितंबर।छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के तत्वाधान में आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिता आज सम्पन्न हुई। इस साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर में किया गया। साहित्यिक प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ओवरऑल चैम्पियन रहा।
साहित्यिक प्रतियोगिता में मध्यक्षेत्र अधिकतर साहित्यिक विधाओं में प्रथम रहा, जबकि सरगुजा संभाग ने दूसरा और बस्तर संभाग ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में भाषण, एक्सटेम्पोर, वाद-विवाद, कहानी सुनाना, रचनात्मक लेखन, संस्कृत श्लोक, हिन्दी काव्य पाठ, अंग्रेजी कविता, अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी, अंग्रेजी स्पेल बी जैसी कुल 10 साहित्यिक विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
सीनियर वर्ग की हिन्दी भाषा प्रतियोगिता में मध्यक्षेत्र संभाग की प्रतिमा, जूनियर भाषण, प्रतियोगिता हिन्दी में अनामिका, अंग्रेजी भाषण सीनियर वर्ग में जीविका दीवान और अंग्रेजी भाषण जूनियर वर्ग में बस्तर संभाग की प्रसिद्धि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एक्सटेम्पोर विधा के हिन्दी सीनियर वर्ग में सरगुजा से तपेश्वर साय, अंग्रेजी सीनियर वर्ग में मध्यक्षेत्र से ईशिका, वाद-विवाद सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में मध्यक्षेत्र से जयप्रकाश सिदार और अंग्रेजी सीनियर वर्ग में बस्तर से तेजेश्वरी मांझी विजेता रहीं। कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में सरगुजा से हिन्दी में अदिति भगत और अंग्रेजी में आश्रित तिर्की प्रथम रहीं। रचनात्मक लेखन हिन्दी की प्रतियोगिता में मध्यक्षेत्र से राघवेन्द्र और अंग्रेजी में बस्तर से राखी मडकम प्रथम रहे। संस्कृत श्लोक की प्रतियोगिता में बस्तर की प्राची मेरिया, हिन्दी काव्य पाठ में सरगुजा की एनजीलियन तिर्की, अंग्रेजी कविता में सरगुजा की दीपिका, अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी में मध्यक्षेत्र की अनिला एवं शशिकला, स्पेल बी में मध्यक्षेत्र की स्मिता कंवर और आंचल पुलस्त ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी 3 से 6 अक्टूबर तक देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति मंत्री मोहन मरकाम, सचिव डी.डी. सिंह और आयुक्त शम्मी आबिदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन और महाकालेश्वर मंदिर के बीच वर्तमान रोपवे के विकास, संचालन और रख-रखाव के लिए 188.95 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए।

rktvnews

पटना:भाषा के विद्यार्थियों को शुद्धता के प्रति अधिक सजग रहना आवश्यक: डॉ सुलभ

rktvnews

वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने किया कौनहारा घाट का निरीक्षण: आमजनों को मतदान के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कुल 75.78 करोड़ के योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन।

rktvnews

ब्रह्मपुरधाम पहुंचे जिलाधिकारी निर्माण कार्यों और मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था की समीक्षा की।

rktvnews

नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली की झलकियां साझा की।

rktvnews

Leave a Comment