RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

जंगलपुर पहुंच खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कला शिक्षकों और ग्रामीणों ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 11अगस्त। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के शिक्षकों और छात्रों ने विश्व आदिवासी दिवस पर गोदग्राम जंगलपुर पहुंचकर पौधा रोपण किया। साथ ही आदिवासी भाई-बहनों के साथ राष्ट्र की प्रगति और निर्माण में आदिवासी समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान पर चर्चा की।
विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. दिवाकर कश्यप ने बताया कि कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर के संरक्षण और कुलसचिव प्रो डॉ आईडी तिवारी के निर्देशन पर जंगलपुर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। जंगलपुर आदिवासी बाहुल्य ग्राम है। यहां ग्रामीणों को आदिवासी दिवस के बारे में जानकारी दी गयी। मौके पर कुलपति की ओर से दिए गए शुभकामना सन्देश का वाचन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) प्रो डॉ राजन यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर (वोकल) व एनएसएस प्रभारी डॉ. दिवाकर कश्यप, जनसंपर्क अधिकारी विनोद डोंगरे, एनएसएस कैडेट्स में प्रियंका जंघेल, रेखा साहू, पीताम्बर साहू, शुभम ठाकुर आदि उपस्थित थे। वहीं, जंगलपुर से अशोक ध्रुव, प्रतिमा ध्रुव, शिवलाल ध्रुव सहित पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी प्रतिनिधि, स्थानीय छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

नवादा : डीएम की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में विभिन्न योजनाओं की ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण हेतु मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:संगीतज्ञ रमेश मिश्र की याद में श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

देवघर:मुख्यमंत्री सारथी योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

rktvnews

यूएनएफपीए ने मातृ स्वास्थ्य और परिवार नियोजन में अग्रणी भूमिका के लिए भारत का सम्मान किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने 105 आदिम जनजाति परिवारों के बीच धोती साड़ी, चौकी व कंबल का किया वितरण

rktvnews

मेरा पहला वोट, देश के लिए…

rktvnews

Leave a Comment