RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

महीनो सेवा बाद मृत हुए लावारिस के शव को टीम मदर टेरेसा,आरा ने शव को उसके धर्मानुसार दफनाया।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,21 अप्रैल।इंसानियत और मानवता शब्द की व्याख्या तो हमने किताबो और कहानियों में पढ़ी है लेकिन आज इस शब्द की गरिमा को को बढ़ाते हुए दृष्टिगोचर किया आरा के समाज सेवी अमरदीप कुमार जय एवं उनकी संस्था टीम मदर टेरेसा के सेवाकर्मी और सेवादारों ने।ज्ञातव्य हो की टीम मदर टेरेसा द्वारा ठंड के मौसम में ठिठुरते एक लावारिस युवक को सेवा भाव और मानवता का परिचय देते हुए उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया था और उसके परिजनों की तलाश भी जारी थी पर कोई भी परिजन नही मिलने के बाद भी उसकी सेवा उक्त संस्था करती आ रही थी। अंतोगत्वा उक्त युवक जिसे संस्थान द्वारा मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है की मृत्यु हो गई।संस्था ने युवक के शव को उसके धर्म के मुताबिक रितिरिवाजो के साथ आरा के बस पड़ाव स्थित कब्रगाह में दफनाया।

Related posts

केंद्रीय बजट 2026-27 में सहकारिता क्षेत्र के लिए कई प्रोत्साहनों का प्रस्ताव।

rktvnews

नारनौल:मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के आवेदकों को चार व पांच को कागजात जमा कराने का मौका।

rktvnews

इंडिया टेकेड में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होगी:राजीव चंद्रशेखर

rktvnews

नवादा:शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी।

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में राजस्व लगान वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 50 लाभार्थियों को मिली टूल किट, युवा उद्यमी को मिला एक लाख का ऋण।

rktvnews

Leave a Comment