RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

आदमी कौन है????

साहित्यकार:अजय गुप्ता अज्ञानी

आदमी कौन है????

यें आदमी है साहब!!!
विकास के दौड़ में कुछ इसी तरह टूट रहा।
किसीको को वक्त ने तोड़ा किसी को अपनो ने।
जख्म है कुछ दिख जाते है, कुछ दिखाई नहीं देते।
कुछ कोई देखना नहीं चहता।
आदमी है रंग अपने हिसाब से छोड़ता है।
गिरगिट तो यूँ ही बदनाम है साहब।
दुनिया है किसीको कोई रुलाना चाहती,
किसी को हँसना।
यही तो आदमी का अपना-अपना फ़ितरत है।
बस यें कुछ नफे नुकसान की बातें है साहब।
हर कोई वो माँ तो नहीं,कि प्रेम में वजह ना हो।
बस सब कुछ टिका है स्वार्थ की खोखले वुनियादो पर।
पता नहीं कब आँधी की झोके आए।
मिटा दे हर वो निशान को।
निःशब्द अंधेरी रात की कुछ सन्नाटो के तरह।
बस मतलब-मतलब की बातें है।
कौन किससे प्रेम करता है,पता नहीं।
समय ने कितने रौशन चराग को बुझते देखा है।
तो कहीं जूगनूओ की रौशनी,
गहन आमावस में भी राह दिखाती मिली।
बस कुछ विवेक कहूँ।
या मूर्खता की बातें,
आदमी बनाने की चाह में रोज टूटता गया।
बिखरता गया सौ-सौ टुकडो में।
बन नस्तर कोई टिस देता रहा।
ता-उम्र कुछ रेगनी की काँटो सा।
हाँ-हाँअंगिनत निशानियाँ जो दिखती है।
आदमी के बदन पर आदमी का दिया,
कुछ गहरे दाग धब्बों सा।
कोई संयोज कर रखता है कयामत तक,
कुछ भूल जाता यूँ दुरुह स्वप्न के तरह।
यें आदमी हैं साहब ना मालूम किरदार कितने है।
वक्त-वक्त पर बदलना,
आँखों में बिष रखना,
अंग-अंग में भुजंग,
जुबाँ पर दावानल,
पता नहीं कब कौन महाकाल बन जाए,
कब तारण हार बन जाए।
फिर घुमघुमा कर वही प्रश्न आता है साहब।
फिर आदमी कौन है? हाँ-हाँ आदमी कौन है????????

Related posts

राष्ट्रपति आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज को उसके प्लैटिनम जुबली वर्ष में 01 दिसंबर को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगी।

rktvnews

आर्थिक संबंधों को मजबूत करने तथा 8वें फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव में हिस्सा लेने के लिए पीयूष गोयल सऊदी अरब का दौरा करेंगे।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने अरवल जिले को दी लगभग 111 करोड़ रुपये की सौगात, 144 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक का वार्षिकोत्सव संपन्न।

rktvnews

तुम्हें देखा था अभी यहीं ठहाकों के बीच ,डॉ.शंकरदयाल सिंह का व्यक्तित्व विशाल बरगद की तरह था:अकेला

rktvnews

उज्जैन से होने वाला प्रसारण आकाशवाणी के इतिहास में लिखेगा नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment