RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 फरवरी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि तथा खान एवं भूतत्व विभाग, मंत्री डॉ प्रेम कुमार को सहकारिता विभाग, मंत्री मंगल पांडे को स्वास्थ्य एवं विधि विभाग, मंत्री नीतीश मिश्रा को उद्योग विभाग, मंत्री नीतीन नवीन को पथ निर्माण विभाग तथा मंत्री संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन विभाग आवंटित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 फरवरी को हुए मंत्रिमंडल विस्तार मे बनाये गये नये मंत्रियों को भी विभाग आवंटित कर दिया है। मंत्री संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मंत्री डॉ सुनील कुमार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्री जिवेश कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग, मंत्री राजू कुमार सिंह को पर्यटन विभाग, मंत्री मोतीलाल प्रसाद को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, मंत्री विजय कुमार मंडल को आपदा प्रबंधन विभाग और मंत्री कृष्ण कुमार मंटू को सूचना प्रावैधिकी विभाग आवंटित किया गया है।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा एवं संदेश विधानसभा के मंडल में युवा संवाद को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

आरजेडी की होगी जीत! तेजस्वी प्रसाद यादव बनेंगे मुख्यमंत्री :पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर मे शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : नई औद्योगिक नीति के रूप में निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ में खुला रेड कारपेट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

महागठबंधन के महारैली में उमङा जनसैलाब!हिंदू नहीं है पीएम मोदी : लालू

rktvnews

Leave a Comment