RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मोहम्मद साहब की याद में लायंस क्लब आरा आधुनिक के 22 सदस्यों ने किया रक्तदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 फ़रवरी। रविवार को हज़रत मोहम्मद साहब की याद में लॉयंस क्लब ऑफ आरा आधुनिक और के जी एन पोली क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में क्लब के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस डॉक्टर सतीश कुमार सिन्हा,अध्यक्ष ला. मंजर इमाम सचिव ला.मजहर हसनैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
क्लब के सचिव लायंस मजहर हसनैन ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब की याद में प्रतिवर्ष क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 22 सदस्यों ने साक्षी रक्तदान कर इससे अवसर को यादगार बनाया। इन्होंने बताया कि समाज के लिए रक्तदान एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जाती है। रक्त का निर्माण अभी तक फैक्ट्री में नहीं बल्कि मानव शरीर का स्वच्छ रक्त देकर ही पीड़ित, दुर्घटनाग्रस्त,ऑपरेशन एवं गोली लगने पर तत्काल रक्त देकर जान बचाई जाती है। इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं। इन्होंने बताया कि रक्तदान हर स्वस्थ आदमी 3 माह पर, उम्र 18 से 60 साल,वजन 45के जी,13.5 होमोगलोबिन,बड़ा आपरेशन और रोग रहित व्यक्ति दे सकते हैं इससे न कोई हानि नहीं कोई कमजोरी होती है बल्कि शरीर में नए रक्त का संचार से ऊर्जा और गति बढ़ जाती है। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्यों में ,डा सतीश कुमार सिन्हा,डा बी पी सिंह कृष्ण माधव अग्रवाल उर्फ टिंकू जी,ला भारत जी वर्मा ,डॉ एम एस रिज़वी, ला अमजद अली ,ला अरशद रिजवी, लायन विनोद कुमार श्रीवास्तव, ला मिनुतुर रहमान ला मनोज श्रीवास्तव, कयामुद्दीन तथा रक्त दान करने वालों में गुड्डू खान,सैफ अनवर,रवि कुमार आदि रहे।

Related posts

भोपाल:सत्य बोलना और धर्म पालन के मूल्य ही व्यक्ति की वास्तविक पूँजी : राज्यपाल

rktvnews

जयपुर:नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण !नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का होगा राजनीतिक सशक्तिकरण :संसदीय कार्य मंत्री

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद स्व केदार नाथ पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक विधान परिषद् सफर एवं जो कुछ रह गया अनकहा का विमोचन किया।

rktvnews

एस बी कालेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन

rktvnews

भोपाल:बैंकर्स साहित्य एवं कला परिषद द्वारा द्वितीय पावस गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment