आरा/भोजपुर 26 दिसंबर। आज मंगलवार को गीधा मुशहर टोली मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मोदी गारंटी वैन का स्वागत बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक पूर्व आईएस उदय सिंह,भारत संकल्प यात्रा के जिला प्रभारी ई. धीरेन्द्र सिंह,पंजाब नेशनल बैंक के आईडीएम राजेश कुमार चौधरी, जिला पार्षद रबीन्द्र कुमार रजक,मुखिया अरविन्द कुमार चौधरी,धरमू मुसहर सहित सैकड़ो ग्रामीण जनता द्वारा किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मोदी गारंटी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री सृजन रोजगार योजना मे धीरज कुमार कृपा पोलिमर को ,मुद्रा लोन के तहत विकास कुमार को एक लाख का चेक और दस लाभार्थियों को गैस चूल्हा वितरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प को देश की जनता पूरा करेगी। केन्द्र सरकार की सारी योजनाएँ गरीब कल्याण के लिए है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से देश के हर गरीब,हर वंचित को सरकारी योजनाओ का लाभ पहुंचेगा यह ‘मोदी की गारंटी’ है।
वहीं भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उदय सिंह ने कहा कि बीते नौ वर्षो मे ‘सबका साथ,सबका विकास ,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे 2047 तक एक समृद्ध, सशक्त,आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के जिला प्रभारी ई.धीरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि मोदी गारंटी वान जिले के सभी प्रखंड अंतर्गत गाँवो मे जा कर केन्द्र सरकार की योजनाओ की जानकारी, लाभार्थियों को योजना का लाभ दे रहा है। दिनांक 27 दिसम्बर बुधवार को 11 बजे दिन मे प्रधानमंत्री देश के ग्रामीण लाभार्थियों को मोदी गारंटी वान के माध्यम से संबोधित करेंगे। इसके लिए बड़हरा विधानसभा के कायमनगर और संदेश विधानसभा के खनगाँव मे सभा होगी ।कायमनगर मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उदय सिंह, खनगाँव मे विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता शामिल होंगे।
next post
