RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत-म्यांमार द्विपक्षीय बैठक: राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने समकक्ष उप मंत्री यू मिन मिन से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 15 फ़रवरी।म्यांमार के वाणिज्य मंत्रालय के उपमंत्री महामहिम यू मिन मिन ने शुक्रवार 14 फरवरी 2025 को वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की। बैठक में दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर देते हुए मंत्रियों ने फार्मास्यूटिकल्स, दालों और बीन्स, पेट्रोलियम उत्पादों के क्षेत्रों में संभावनाओं पर चर्चा की तथा आपसी विकास को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में शुरू किए गए रुपया-क्यात व्यापार निपटान तंत्र के अधिक उपयोग पर भी चर्चा की।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया और सड़कों के माध्यम से सीमा व्यापार को फिर से शुरू करने के महत्व को भी स्वीकार किया तथा इस मुद्दे पर कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

गया:डीएम और एसपी की निगरानी में प्रथम चरण के मतदान हेतु चुनावकर्मियो को सामग्री किया गया वितरित।

rktvnews

राष्ट्रपति द्वारा 5 मार्च को पहले पेयजल सर्वेक्षण पुरस्कारों को विज्ञान भवन में प्रदान किया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले ने मनाया 56 वां स्थापना दिवस।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ।

rktvnews

बिहार: गोपालगंज: डीएम ने किया कटेया प्रखंड कार्यालय और रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : असामाजिक तत्वों ने कार मे लगाई आग।

rktvnews

Leave a Comment