RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति एवं स्थापना समिति की बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 फ़रवरी।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति एवं स्थापना की बैठक की गई। जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में अनुकंपा समिति के सदस्यों के समक्ष विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 12 मामलों को रखा गया। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति वाले आवेदक के आवश्यक कागजतों की जांच किया। इनमें आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी कागजातों की गहन जांच कर पर्याप्त कागजातों वाले आवेदक को अनुकंपा के आधार पर जल्द नियुक्ति पत्र देने समेत अन्य निर्देश दिए गए।

जिला अनुकम्पा से संबंधित अनुकम्पा समिति की बैठक में कुल 12 मामलों में से 3 मामलों में संबंधित विभाग में लिपिक के पद नियुक्ति की अनुशंसा की गई। इसकें पश्चात जिला स्थापना समिति की बैठक में 81 कर्मियों को सेवा संपुष्टि का लाभ देने का निर्णय लिया गया एवं 106 कर्मियों को एसीपी/ एम ए सी पी का लाभ देने का निर्णय लिया गया।
उक्त बैठकों में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:कल कलेक्ट्रेट में मनाया जाएगा सुरक्षित इंटरनेट दिवस, साइबर खतरों से बचाव पर होगा प्रशिक्षण।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने दिए निर्देश : क्षतिग्रस्त घरों के लाभुकों को मिलेगी राहत।

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की 7वीं बैठक उत्तराखंड के मसूरी में हुई संपन्न।

rktvnews

तरारी विधानसभा के सभी उच्च विद्यालयों तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में बुनियादी सुविधा बहाल करने में आयेगी तेजी:सुदामा प्रसाद

rktvnews

बक्सर: बक्सर में होगा महासंघ गोप गुट का 23 वां राज्य सम्मेलन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रमजान की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment