RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीसी व एसपी ने किया संयुक्त ब्रीफिंग।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 फ़रवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय द्वारा वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। औचक निरीक्षण के दौरान कदाचार करते यदि कोई परीक्षार्थी पकड़े गये, तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट विभागीय निर्देशों के अनुरूप कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएंगे। आगे कहा केंद्राधीक्षकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कराने व उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, कमरे में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने हेतु सभी तैयारी पूर्व में ही पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया प्रथम पाली में माध्यमिक व द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा: माध्यमिक परीक्षा-2025 की परीक्षा पूर्वाह्न 9.45 बजे से 1.00 बजे अपराह्न तक होगी। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)-2025 की परीक्षा 2.00 बजे से 5.15 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी। ज्ञात हो कि माध्यमिक परीक्षा-2025 व इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)-2025 11 फरवरी से 03 मार्च तक आयोजित होगी। माध्यमिक में 17771 और इंटरमीडिएट में 11838 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा-2025 के लिए चतरा जिला में कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें कुल 17771 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए चतरा जिला में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इसमें कुल 11838 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस पर उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/ पदाधिकारी, केंद्रा अधीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वायर टीम समेत अन्य सभी का कहा परीक्षा के कार्य में जिन सभी की ड्यूटी लगाई गई है और जो दायित्व सौंपे गए है इसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। आगे कहा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन हो यह भी सुनिश्चित करेंगे। ड्यूटी में अनुपस्थित व लापरवाही करते अगर कोई अधिकारी या कर्मी पकड़े जाते हैं तो उन्हें माफ नहीं किया जाएगा।
वहीं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी को कहा कि आपकी प्रतिनियुक्ति जिन दंडाधिकारी के साथ की गई है उनसे समय से पूर्व समन्वय स्थापित कर लें जिससे परीक्षा के दिन कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। साथ दिए गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक निभाएं। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े इसका भी खास ख्याल रखेंगे।
उक्त मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया, टंडवा,जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को दीपावली का उपहार भेंट किया।

rktvnews

गया:डीएम एव एसएसपी ने ईवीएम का कमीशनिंग हॉल की तैयारी, बैरिकेडिंग एव डिस्पैच की व्यवस्था का किया निरीक्षण।

rktvnews

खिसिआया हुआ समाज : अतुल प्रकाश

rktvnews

43वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024:राजस्थान मंडप में लाख से बनी चूड़ियों एवं अन्य वस्तुओं ने दर्शकों को अपनी ओर किया आकर्षित।

rktvnews

भुवनेश्वर:राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम एवं रोजगार एवं उद्योग सचिवों का दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आरंभ।

rktvnews

Leave a Comment