RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ:खैरागढ़ में चल रहे भारंगम में हयवदन व मंगरी की प्रस्तुति ने बांधा समा।

बंगला व असमीस भाषा में हुई नाट्य प्रस्तुति।

खैरागढ़ (छग)/ रवींद्र पांडेय। खैरागढ़ में चल रहे भारत रंग महोत्सव के दूसरे दिन हयवदन तथा तीसरे दिन मंगरी नाटक की प्रस्तुति ने दर्शकों के बीच समा बांध दिया। यह नाट्य प्रस्तुति बंगला व असमीस भाषा में हुई। अन्य भाषा में नाट्य प्रस्तुति होने के बाद भी दोनों ही दिन दर्शकों की भीड़ बनी रही। रंग महोत्सव के दूसरे दिन बंगला भाषा में हयवदन नाटक की प्रस्तुति दी गई जिसके लेखक गिरिश कर्नाड हैं। नाटक के निर्देशक देवेश चट्टोपाध्याय रहे। हयवदन एक कालातीत कहानी है, जो मानव स्वभाव की जटिलताओं, पहचान की तलाश और सामाजिक अपेक्षाओं की खोज करती है। यह नाटक दो दोस्तों की कहानी है, जो एक ही महिला से प्यार करते हैं और गलती से उनके सिर बदल जाते हैं। यह एक घोड़े के सिर वाले व्यक्ति की कहानी भी बताती है, जो इंसान बनना चाहता है। यह इस विचार पर आधारित है कि मनुष्य अपूर्ण है और इसलिये उसकी कई सीमाएं हैं। यह नाटक महिला मुक्ति से भी संबंधित है।

मंगरी नाटक में असम की महिला स्वतंत्रता सेनानी की कहानी

रंग महोत्सव के तीसरे दिन असम की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी मंगरी ओरंग पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। असमीस भाषा में हुई नाट्य प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। मंगरी भारत के आजादी के आंदोलन की पहली शहीद महिला थीं। वे आरंग सहयोग आंदोलन में अफीम के विरोधी अभियान की अग्रणी सदस्य थीं। साल 1921 में शराबबंदी अभियान में स्वयंसेवकों का समर्थन करने के लिए उन्हें ट्रांग जिले के लाल माटी में ब्रिटिश सुरक्षा बलों ने मार डाला था। कार्यक्रम में जिला सत्र न्यायाधीश श्री चंद्र कुमार कश्यप एवं कुलसचिव श्री प्रेम कुमार पटेल सहित अतिथिगण उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल।

rktvnews

नव नालंदा महाविहार के हिंदी विभाग में विद्यार्थियों का स्वागत एवं विदाई समारोह संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री का कोटा दौरा- मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भूमि का किया निरीक्षण राज्य सरकार एयरपोर्ट विकास के लिए प्रतिबद्ध हमने निःशुल्क जमीन दी, अब केंद्र बढ़ाए कदमः मुख्यमंत्री – कोटा से सांसद व लोकसभा अध्यक्ष को करने चाहिए प्रयास – केंद्र सरकार के मना करने पर राजस्थान सरकार कराएगी विकास

rktvnews

झारखंड:दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई खुशियां

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र 2025 से पहले मीडिया को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:संयुक्त टीम ने 10 दिन में 81 करोड़ 98 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई!प्रदेश में 2 लाख 38 हजार से अधिक लायसेंसी शस्त्र थानों में जमा कराये

rktvnews

Leave a Comment