RK TV News
खबरें
Breaking News

तिब्बत की प्रकृति, संस्कृति व स्वभाव को नष्ट कर रहा चीन : आलोक कुमार

तिब्बत स्वतंत्र होगा तो कैलाश मानसरोवर मुक्त होगा : इंद्रेश कुमार

प्रयागराज/ उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)07 फरवरी। बौद्ध महाकुंभ यात्रा में आए सभी बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि तिब्बत भारत का शीश है। चीन तिब्बत की प्रकृति संस्कृति व स्वभाव को नष्ट कर रहा है। तिब्बत की स्वायत्तता को अलग बनाए रखने के लिए विश्व के जनमत को काम करना होगा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन भारत सरकार ने यदि चीन का विरोध किया होता तो आज तिब्बत चीन के कब्जे में नहीं होता।
आलोक कुमार ने कहा की हमारी परंपरा में समानता के बिंदु है। तथागत बुद्ध ने जात-पांत व छोटे-बड़े की कारा को तोड़ा। भारत को अब  समरसता प्राप्त करनी है, सब मे ईश्वरत्व दर्शन करना है हमें बुद्ध के जीवन का अनुकरण करना होगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने बौद्ध महाकुंभ यात्रा को संबोधित करते हुए कहा तिब्बत स्वतंत्र होगा तो कैलाश मानसरोवर अपने आप मुक्त होगा।  भारत की सुरक्षा की गारंटी होगी। उन्होंने कहा भारत में जन्मे धर्म और पंथ में जो शांति व तेज है वह विश्व में कहीं नहीं है। प्रत्येक कुंभ में हम मिलेंगे तो मानवता को संदेश देने में सुविधा होगी। इंद्रेश कुमार ने कहा कि बौद्ध सनातन एकता में किसी प्रकार का शक नही होना चाहिए। हम अपने यश के लिए काम करेंगे। छुआछूत का दंश अभी भी जिंदा है मन, बुद्धि ,कर्म और आचरण से इसे निकालना है। सबके अंदर परमपिता परमेश्वर का वास है।
म्यांमार से आए जोड़ा डोलो ने कहा कि बौद्ध व सनातन की एकता से हम पूरे विश्व को करुणा व मैत्री सिखाएंगे।
भंते शील रतन ने कहा कि बुद्ध की विचारधारा ही सनातन है। बुद्ध भी सनातनी है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल  जी प्रांत प्रचारक रमेश जी, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, भंते देवानंद वर्धन, जगतपाल बौद्ध अरुण सिंह बौद्ध प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

जयपुर:महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय और शिक्षा की ज्योति जलाई: मुख्यमंत्री

rktvnews

वैशाली:विस्तृत ट्रैफिक प्लान से मिलेगी शहर को जाम से मुक्ति, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई: जिला पदाधिकारी

rktvnews

कल चौथे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 सितंबर 24

rktvnews

बक्सर:ब्रजगृह एवं मतदान केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

नीतीश कुमार की बिहार यात्रा पर PK बोले : यात्रा में भीड़ दिखेगी, लोग पैसे के बल पर और जाति के नाम पर इकट्ठा होंगे लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

rktvnews

Leave a Comment