RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मनन की व्याख्या कवि अरुण दिव्यांश की रचना में।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,17अप्रैल।चिन्तन और मनन! देखा जाए तो सामान्य रूप से दोनों एक दूसरे के पर्यायवाची शब्द हैं, लेकिन किसी विषय पर विचार करना चिन्तन है और उस विचार में और अधिक गहरे उतर जाना, मनन है। चिन्तन में विचारों का प्रवाह लम्बा चलता है, मनन में एक ही विचार का मन्थन होता है। तो मनन मन्थन है। इसी मंथन अर्थात *मनन* को काव्य रूपी रचना में परिभाषित करती हैं कवि *अरुण दिव्यांश* की रचना मनन

         मनन
जीवन यह पावन हो जाएगा ,
मन का मन से तुम करो मनन ।
परिवार से निजदिल को जोड़ो ,
नहीं होगा स्वाभिमान का हनन ।।
जीवन का मनन करके तू देख ,
जीवन के मिलेंगे ये तीन परक ।
छोड़ा दृढ़ निश्चय पहचान संघर्ष ,
तो जीवन भी बन जाता नरक ।।
करो मनन एक बार जीवन का ,
हर जीवन तुम पावन पाओगे ।
जीवन कभी भी बुरा नहीं होता ,
बुरे कर्म कर तुम पछताओगे ।।
पावन जीवन को बेहतर बनाओ ,
हर जीवन को काम ही आएगा ।
हर मन मस्तिष्क में बस जाओगे ,
जीवन सुंदर रौनक दिखाएगा ।।

Related posts

चतरा:सिमरिया व गिद्धौर प्रखंड में जांच टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध नर्सिंग होम व क्लिनिक को किया गया शील।

rktvnews

30 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

हिन्दी दिवस पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ समारोह, परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने 14 हिन्दी-सेवियों को किया सम्मानित! कवि एम के मधु के काव्य-संग्रह ‘रानी रूपमती की चाय-दुकान’ का हुआ लोकार्पण ।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:एफएमबी के तहत 03 ग्रुपों को प्रदान की गयी स्वीकृति।

rktvnews

सारण:एनिमिया जागरूकता सह जाँच गतिविधि का हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार:मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिये चयनित बिहार की बेटी काजल रानी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment