RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:शिक्षा ही है जीवन परिवर्तन का मूलाधार है:कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)06 फ़रवरी।बुधवार को रांची प्रेस क्लब सभागार में डी ए वी उरीमारी हजारीबाग के पूर्व प्राचार्य डॉ गोवर्धन सिंह के द्वारा लाइफ ट्रांसफॉर्मिंग टेक्नोलॉजी (जीवन रूपांतरण तकनीक)विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति (प्रो.) डॉ. तपन कुमार शांडिल्य थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष (प्रो) डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय ,वाई बी एन के चेयरमैन डॉ. रामजी यादव, झारखंड खुला विश्वविद्यालय रांची के विशेषज्ञ डॉ मोहन लाल साहू थे। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के पूर्व प्राचार्य डॉ वासुदेव प्रसाद ने संगोष्ठी की अध्यक्षता की। संगोष्ठी में भरेचनगर डी ए वी के पूर्व प्राचार्य पी के मिश्रा, झारखंड लोक सेवा आयोग के प्रशाखा पदाधिकारी डॉ. विष्णु जायसवाल डी ए वी के संगीत शिक्षक प्रत्युष कुमार , पत्रकार जयंत कुमार आदि की गरिमा मरी उपस्थिति रही। विषय प्रवेश कराते हुए डॉ गोवर्धन सिंह ने कहा कि ट्रांसफॉर्मिंग लाइफ टेक्नोलॉजी का उद्देश्य संस्कार से संसार को समझना है। संस्कार से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का रूपांतरण हो सकता है। छात्रों के प्रथम गुरु उनके माता पिता ही हैं।मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि टेक्नोलॉजी हमें पुरातन से नूतन को समझने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के तीन आधार होते हैं- पहला समाज के आधार पर परिवर्तन, दूसरा पारंपरिक परिवर्तन और तीसरा पारिवारिक परिवर्तन। तीनों स्थितियों में शिक्षा ही व्यक्ति के व्यक्तित्व रुपांतरण का मूलाधार है।उन्होंने लाइफ ओर टेक्नोलॉजी को आज के परिवेश में परिभाषित किया और विस्तार से चर्चा की। डा जंग बहादुर पाण्डेय ने कहा कि व्यक्ति के व्यक्तित्व का रूपांतरण आचार विचार और संस्कार से ही संभव है।डा रामजी यादव ने कहा कि चरित्र निर्माण के लिए ईमानदारी और नैतिकता अपेक्षित है। अध्यक्षता कर रहे डा वासुदेव प्रसाद ने कहा कि प्राचीन शिक्षा मूल्य परक एवं नैतिकता परक थी आज की शिक्षा व्यावसायिक और रोजगार परक हो गई है।जबकि भारतीय शिक्षा का उद्देश्य नौकरी नहीं, अपितु चरित्र निर्माण एवं आदर्श नागरिक बनाना है। आगत अतिथियों का भव्य स्वागत शाल , स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ से डा गोवर्धन सिंह ने, स्वागत गान डी ए वी नीरजा के विद्यार्थियों ने, अतिथियों का शानदार एवं जानदार परिचय डा जे बी पाण्डेय ने,समवेत संचालन डा ओम प्रकाश और डा रजनी सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन डा निवेदिता सिंह ने किया। पूर्णाहुति समवेत राष्ट्र गान से हुआ।

Related posts

वैशाली में निफ्टेम ( National Institute of Food Technology Entrepreneurship and Management) की होगी स्थापना।

rktvnews

बिहार:देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 62वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

वासुदेव देवनानी सर्वसम्मति से 16वीं राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थान दिवस में शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित।

rktvnews

जिले की बैंको की सुरक्षा को बैठक।

rktvnews

न्यूजक्लिक के पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के शिवानंद, बोला प्रधानमंत्री केयर फंड’ में चीनी कंपनी की ओर से राशि किस क़ानून के अंतर्गत जमा करने की इजाज़त दी गई ?

rktvnews

Leave a Comment