RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

देवघर:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुलेल, मटका दौड़ एवं भाड़ा दौड़ का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 2500, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1500 एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 1000 रूपये प्रदान किया गया।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)30 अगस्त।आज पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग झारखंड रांची अंतर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशलय झारखंड रांची द्वारा आयोजित के0के0एन0 स्टेडियम देवघर में जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता, 2025 का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिमा में मटका दौड़, भाड़ा दौड़ एवं गुलेल का आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार यादव के द्वारा जानकारी दी गयी कि इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को रु2500 द्वितीय विजेता को रु1500 एवं तृतीय विजेता को रु1000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आगे प्रतियोगिता के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार द्वारा बच्चों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

आज दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों की सूची

बालक वर्ग (गुलेल स्पर्धा) में प्रथम महेंद्र कुमार, द्वितीय दशरथ कुमार महथा तृतीय पुरस्कार के रूप में सूरज मरांडी। वहीं बालिका वर्ग में विद्या कुमारी प्रथम, कीर्ति सिंह द्वितीय एवं प्रिया कुमारी तृतीय पुरस्कार घोषित किया।
इसके अलावे बालक वर्ग (मटका दौड़) में केदार कुमार को प्रथम, सूरज मरांडी द्वितीय एवं वरुण कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया एवं बालिका वर्ग में सोनाली कुमारी प्रथम, नंदनी कुमारी द्वितीय एवं छोटी कुमारी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ हीं बालक वर्ग (भाड़ा दौड़) में अरविंद मरांडी प्रथम, सनोज मुर्मू द्वितीय एवं उदय कुमार तृतीय पुरस्कार दिया गया एवं बालिका वर्ग में अंजली कुमारी को प्रथम आरती कुमारी द्वितीय एवं निशा कुमारी तृतीय पुरस्कार से सम्मान्नित किया गया।
इन सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कार राशि के रूप में चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Related posts

भोजपुर:संयम,ईमानदारी और दृढ़ निश्चय से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना संभव:प्रो. संजय कुमार

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर डिस्पैच सेंटर का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

दहेज अधिनियम का अभियुक्त व वारंटी गए जेल।

rktvnews

गढ़वा:JSLPS की दीदियों को डीडीसी ने सौंपी गाड़ी,हरि झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल।

rktvnews

सीसीआई ने गोदरेज समूह के भीतर विभिन्न संस्थाओं के हितों, कानूनी स्वामित्व और प्रबंधन के पुनर्गठन को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment