RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर मेला परिसर का किया निरीक्षण।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)05 फरवरी।फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया 25 26 व 27 फरवरी को परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि का मेला लगाया जाएगा जिसके दृष्टिगत प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रशासन ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की और किसी भी असुविधा की स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा, अपर जिला अधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी बागपत कृष्ण कुमार भड़ाना, रटोल अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार:केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है, आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी को बधाई:मुख्यमंत्री

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुग्रह नारायण कॉलेज में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:26 नवंबर 23

rktvnews

रामगढ़:जिला अनाबद्ध निधि, पर्यटन विकास एवं डीएमएफटी के तहत हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment