RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा में राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की जयंती।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी को विद्यार्थी राजनीति में “फायर ब्रांड” के नाम से जाना जाता था:मनोज सिंह।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,17अप्रैल।आज आरा के गांधी नगर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की जयंती राजद के प्रदेश महासचिव श्री मनोज सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई।जयंती समारोह में स्वर्गीय चंद्रशेखर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए महासचिव मनोज सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वर्गीय चन्द्रशेखर जी का जन्म स्थान भले ही बलिया रहा है लेकिन भोजपुर जिला से उनका लगाव गहरा रहा है।जब भी भोजपुरवासी उनसे मिलने जाते थे तो स्वर्गीय चंद्रशेखर जी द्वारा उनका काफी सम्मान किया जाता था और वो भोजपुरी भाषा में ही संबोधन करते थे।सदन में जब बोलते थे तो देश के अन्य सांसद भी उनकी बातों को गंभीरता से सुनते थे।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के देश के किसानों,मजदूरों और नौजवानों के प्रति उनके लगाव पर प्रकाश डालते हुए बताया की वो समाजवादी विचार धारा के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश और लोगो की समस्याओं से रूबरू होने हेतु 1983 में कन्याकुमारी से दिल्ली तक 4260 किलोमीटर की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा भी की थी। श्री मनोज सिंह ने इनके विचारों और व्यक्तित्व के अनुसरण संबंधी संकल्प लेने की भी बात कही।जयंती समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी को श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से लक्ष्मण सिंह,तारक सिंह,जय शंकर तिवारी,अजीत यादव,रंजीत सिंह,संजय सिंह, आशू सिंह,विजय सिंह,बंटी सिंह, मिंटू सिंह,मिथिलेश सिंह,ब्रजेश सिंह,रमेश सिंह,जय यादव,आकाश पासवान,दिलीप सिंह आदि शामिल थे।

 

Related posts

सीनियर में धीरज राय,और जुनियर में शुभम कुमार को मिले तीन तीन गोल्ड!भोजपुर जिला हुआ गौरवान्वित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित आभार एवं संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया।

rktvnews

राजस्थान:महिला शक्ति के सुझावों से तय होगी प्रदेश के विकास की दिशा :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

पीएम उदय के तहत डीडीए दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया में है: हरदीप सिंह पुरी

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने “ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड” बाइक रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment