RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा शाहपुर में शिक्षण संस्थान का किया गया उदघाटन।

शाहपुर/भोजपुर ( राकेश मंगल सिन्हा)30 जनवरी।बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने आज शाहपुर प्रखंड के महुआर में माँ शांति शिक्षण संस्थान का उदघाटन किया।उक्त अवसर पर शिक्षण संस्थान के निदेशक घनश्याम पांडेय द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र और फूल माला के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र और छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया गया।
बड़हरा विधायक ने संस्थान के प्रतिभाशाली छात्रो के बीच पुरस्कार वितरण किया।
बड़हरा विधायक ने संबोधन करते हुए कहा कि आज सभी जगह शिक्षा का माहौल है।सुदूर गाँवों में भी उत्तम शिक्षा की व्यवस्था हो गई है। उन्होंने ने कहा की छात्र से अधिक छात्राओं में प्रतिभा अधिक होता है।माता-पिता को अपने बच्चियों को अवश्य शिक्षा देना चाहिए।एक शिक्षित महिला पूरे घर को शिक्षित करती है और आज देश-विदेश मे लड़कियों का मान-सम्मान बढा़ है। उन्होने आगे कहा की महाकुंभ में भी अत्यधिक भीड़ होने के कारण परेशानी हो रहा है।हमारे क्षेत्र के विंदगाँवा मे सोन नद और गंगा,सरयू नदी का संगम है,जिसका वर्णन रामायण और अन्य ग्रंथो मे भी मिलता है।मै सभी को बिंदगाँवा संगम मे पवित्र स्नान करने का न्योता दे रहा हूँ।
कार्यक्रम मे वरिष्ठ भाजपा नेता शंभुशरण मिश्रा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल थे।

Related posts

गढ़वा:खनन क्षेत्र का उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, पारदर्शिता एवं मानकों के अनुपालन का दिया सख्त निर्देश।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:समाहरणालय में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन।

rktvnews

जनजातीय समुदाय हमारे देश का शौर्य है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

सोशल मीडिया लाइव से आमजन से रूबरू हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव!जनता की समस्याओं और सुझावों से हुए अवगत।

rktvnews

लखीसराय:महिला संवाद: महिलाओं की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का बन गया है माध्यम।

rktvnews

Leave a Comment