RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

शाहपुर थाना परिसर में सरस्वती पूजा के मद्देनजर आयोजित शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना परिसर में सरस्वती पूजा के मद्देनजर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने सरस्वती पूजा के दौरान सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश का पालन नहीं करने वाले पूजा पंडाल के आयोजकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों तथा आम जनता से सरस्वती पूजा को मिलजुल कर प्रेम,भाईचारा और आपसी सद्भाव के साथ मनाने  की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है और गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, एएसआई राजेन्द्र प्रसाद, सत्यदेव पांडे, पूर्व मुख्य पार्षद शारदानंद सिंह यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडेय, शिव शंकर सिंह, वार्ड पार्षद मो शाहिद अनवर उर्फ सगीर, संजय चतुर्वेदी, मनोज पासवान, राजू धानूक,पंकज तिवारी, रामाधार स्वर्णकार, मो जमील, बुनेला यादव, पिंटू कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:06 एवं 07 दिसम्बर को लगेगा यांत्रिकरण मेला।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 सितंबर 24

rktvnews

भोजपुर:होली सेवियर चर्च आरा मे धूम धाम से मना क्रिसमस का त्योहार,की गई प्रार्थना।

rktvnews

उज्जैन:राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति एवं सी0एम0आर0 की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

प्रो. योगेश सिंह के ऐतिहासिक पुनर्नियुक्ति पर नॉर्थ अमेरिका के राजपूत एसोसिएशन ने दी हार्दिक बधाई।

rktvnews

Leave a Comment