RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में अर्पित की गई मौन श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित किये जाने का मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी घाट पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर महात्मा गांधी एवं हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर सशस्त्र पुलिस द्वारा सलामी दी गई तथा दो मिनट की शोक सलामी भी दी गयी। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आयुक्त, पटना प्रमंडल मयंक वरबड़े, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए साथ आए।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर पहुॅची बदलो बिहार यात्रा।

rktvnews

जयपुर:परिवहन विभाग की पहल, स्टूडेंट्स को दी बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी।

rktvnews

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कहानी पाठ प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त से जुनियर इंडिया बैंडमिंटन कोच सचिन राणा ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर: रेड रीबन प्रतियोगिता में द इंडियन पब्लिक स्कूल बहियारा के बच्चों ने लहराया प्रतिभा का परचम।

rktvnews

Leave a Comment