RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: जदयू की वर्चुअल बैठक में नीतीश सरकार की वापसी का किया गया आह्वाहन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)19 अगस्त ।आज स्थानीय लोक नायक जय प्रकाश नारायण मुक्त कला मंच पर भोजपुर जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष भोला शंकर पाल की अध्यक्षता में एक वर्चुअल संवाद बैठक आयोजित की गई।
बताया गया की वर्चुअल संवाद बैठक में मुख्य संबोधनकर्ता के रूप में बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, सदस्य,बिहार विधान परिषद सह सत्ता रूढ़ दल के मुख्य सचेतक, ललन सर्राफ,उप नेता बिहार विधान परिषद,बिहार बाल संरक्षण, अमर दीप बाबू, शिव शंकर निषाद,एवं प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारियों ने भोजपुर जिले के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के संगठन को मजबूत करने एवं मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियों को लेकर सभी अति पिछड़ा वर्ग के साथियों को एकजुट होकर भोजपुर जिले के सभी प्रखंड के गांव _ गांव _ घर _ घर जाकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में सहयोग करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि एन डी ए सरकार को आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को विजयी बनवाएं ” 2025 फिर से नीतीश कुमार के प्रति दृढ़ संकल्पित होना है।
वर्चुअल संवाद यात्रा अभियान की सपना को साकार करने में जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश का चुनौति स्वीकार करने में सक्षम भूमिका निभाएं । अंत में भोजपुर जिला के वर्चुअल संवाद बैठक के मुख्य अतिथि जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी एवं भोजपुर जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भोला शंकर पाल ने बिहार प्रदेश वर्चुअल संवाद बैठक के अनुसार जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जिले के सभी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के सदस्यों कोआज से ही युद्ध स्तर पर लग जाने की जरूरत पर बल देते हुए सकारात्मक सोच के लिए आग्रह किया।
वर्चुअल संवाद बैठक में अशोक ठाकुर, माया शंकर चंद्रबंसी, दया नंद पाल,डॉ रेयाजुदीन अंसारी,क्षितेशवर पाल,रामजी भगत ,ठाकुर प्रसाद,पूर्व मुखिया बीरेंद्र साह,राम बदन पंडित ,रणधीर मालाकार, श्री भगवान साह,सतेंद्र प्रसाद,सोनू ठाकुर, रबी नंदन पंडित ,अजित कुमार, गोपाल पाल,राज कुमार शर्मा , विनोद शर्मा, जय चंद चंद्रवंशी,उमा शंकर साह,प्रवीण कुमार पंडित,सतेंद्र चंद्रवंशी, नगर सेठ,सुजीत कुमार,संजय कुमार,मुकेश शर्मा,चंद्रमा,कौशल किशोर , कृष्णा पाल , राम प्रवेश चंद्रवंशी,नागेंद्र कुमार,राजेश ठाकुर,इंद्र देव चंद्रवंशी,मुन्ना पंडित,कन्हैया ठाकुर,उमेश पाल,करम पाल,शिशु पाल आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: परशुराम सब्जी बाजार का किया गया उदघाटन।

rktvnews

पितृपक्ष मेला महासंगम 2023 के किये गए तैयारी का जायजा लेने ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम सीता कुंड पहुँचे।

rktvnews

आरा में शहीद विद्यानंद का 24 वा शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

rktvnews

मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड (मॉयल) ने जुलाई 2023 में रिकॉर्ड उत्पादन और बिक्री की उपलब्धि अर्जित की।

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह व पुलिस अधीक्षक अम्बरिष राहुल ने संयुक्त रूप से मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पदाधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण का दिया आदेश।

rktvnews

स्वामी विवेकानंद अंडर 20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के 6 और 7 अप्रैल के ट्रायल में जिले से 6 खिलाड़ी होंगे शामिल:रविंद्र कुमार

rktvnews

Leave a Comment