RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

सारण:शिक्षा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को दी गई लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।

सारण/ छपरा 18 जनवरी। जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा आज 18 जनवरी 2024 को राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया गया। विदित है कि मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विभागों की लोकोपयोगी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित ‘जन-संवाद’ कार्यकम की तर्ज पर ‘शिक्षा संवाद’ कार्यकम आयोजित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इन लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी नहीं रहने की स्थिति में उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में असुविधा होती है। कभी कभी उन्हें इसके लाभ से वंचित रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में शिक्षा संवाद आयोजित करने का निदेश सरकार से प्राप्त हुआ है। यह शिक्षा संवाद जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। कार्यकम इस प्रकार से तैयार किया गया है कि निर्धारित अवधि में जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय आच्छादित हो जाय।
आज आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक गणों ने भी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अपना फीडबैक दिया। जिला पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा व्यक्त किए गए योजनाओं के संबंध में फीडबैक को सही माध्यम के जरिए सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।

Related posts

हनुमानगढ़:कला-संस्कृति रंग में सरोबार सेंट्रल पार्क,राजस्थान दिवस पर जिले में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प।

rktvnews

ग्वालियर:असामाजिक तत्वों को बाउण्डओवर करने की कार्रवाई में तेजी लाने पर जोर।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रानी वेलु नचियार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

17 टीबी मरीजों को तीसरे माह भी पौष्टिक आहार रेडक्रॉस द्वारा वितरित।

rktvnews

केंद्र सरकार 50 प्रतिशत से ज्यादा का एमएसपी तय करने के साथ ही किसानों की उपज भी खरीदेगी:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 जुलाई 26

rktvnews

Leave a Comment