RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मां की यादें रक्तदान के लिए प्रेरित करती है: प्रदीप कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15अप्रैल। रक्तदान महादान, यह तो सभी जानते लेकिन आवश्यकता पर रक्तदान नहीं करते ,ये बातें एक 42 वर्षीय युवा,मील रोड,डीएवी गेट पर,चाय पत्ती बेचकर भरण पोषण करनेवाले प्रदीप कुमार की है।
उन्होंने बताया कि जब किसी को रक्त के लिए भटकते हैं परेशान देखता हूं ,मुझे अपनी मां की घटना याद आती है और तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो जाता हूं।अब तक बीस बार दूसरों के लिए रक्त दे चुका हूं। रक्तदान के बाद भी मैं अपनी मां को नहीं बचा सका। प्रयास है कि रक्त के अभाव में कोई मेरे जैसा अनाथ नहीं हो। रक्त की जरूरत के लिए भीमराव अंबेडकर की जयंती 14अप्रैल पर रक्तदान शिविर लगाने के लिए मैं स्वयं रेडक्रॉस जाकर सचिव से मिलकर अनुरोध किया। कई लोगों से संपर्क किया जिसमें 10 लोग रक्तदान के लिए तैयार हुए लेकिन 6 लोग रक्तदान किए और चार लोग मेडिकली अनफिट हो गये। रेड क्रॉस की सभी साधनों से युक्त रक्तदान हेतु बस आई और रक्तदान का कार्य पूरा हुआ।सतुआन और गंगा-स्नान के कारण ज्यादा रक्तदान नहीं हो सका।
रक्तदान करने वालों में प्रदीप कुमार ,संदीप कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, अभिषेक गौतम, अनिल कुमार और राज कुमार रहे।
रक्तदान शिविर लगाने वाले बहुत से लोग और संगठन भी लेकिन ऐसे निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाले लोग कम होते हैं। जिन्हें न नाम की जरूरत हैं न प्रचार की। रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव डॉ विभा कुमारी, ब्लड डोनेशन कमेटी के कन्वीनर डॉ दिनेश प्रसाद सिंह ने इन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे लोग से समाज को, संगठन को, समाजसेवी और राष्ट्रभक्त कहने वाले लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

Related posts

विमान हादसा: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के गुजरात संयोजक बदरुद्दीन हलाली का निधन।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने शहरों के नाम बदलने की अश्विनी उपाध्याय की याचिका खारिज की।

rktvnews

पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) चालू वित्त वर्ष में सबसे तेजी से 50 एमएमटी कार्गो को हैंडल करने वाला प्रमुख बंदरगाह बना।

rktvnews

कुमाऊं की हसीन वादियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विकास परिषद ने स्वदेश दर्शन योजना शुरू की है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ और चंपावत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिस्ट डेस्टिनेशनों का कायाकल्प किया जाएगा: आयुक्त दीपक रावत

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव-2024 में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment