RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनडीए विधायक अभिनंदन समारोह का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 नवंबर।आज भाजपा जिला कार्यालय, आरा मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे भोजपुर जिला के सभी नवनिर्वाचित विधायक एवं नवनियुक्त मंत्री के सम्मान मे अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय मे आयोजित एनडीए विधायक अभिनंदन समारोह का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
सम्मेलन समारोह मे उपस्थित नवनियुक्त श्रम संसाधन मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाईगर, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संदेश विधायक राधाचरण साह,तरारी विधायक विशाल प्रशांत,अगिआंव विधायक महेश पासवान, शाहपुर विधायक राकेश ओझा जी को एनडीए पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं द्वारा अंगवस्त्र,फूलमाला एवं प्रतिक चिह्न के साथ भव्य स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर आरा महापौर इंदु देवी,पूर्व विधायक आशा देवी,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, हम जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा एवं एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं नेताओं का मंच पर गरिमामयी उपस्थिति रही।
हजारो एनडीए कार्यकताओं से भरे समारोह मे गजब का हर्षोल्लास देखा गया।सभी भोजपुर जिला में ऐतिहासिक जीत पर एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे।
बिहार सरकार के मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाईगर ने अपने संबोधन मे कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय किसी एक को नही दिया जा सकता।इस जीत मे एनडीए के सभी नेताओं, डबल इंजन की सरकार की नीतियों और योजनाओं, एनडीए पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं का अथक प्रयास एवं जनता का आशीर्वाद है। कार्यकताओं का काम केवल विधायक बनाने तक ही सीमित नही है,बल्कि सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने और उसका निरीक्षण करने का भी है।उन्होनें जोर देते हुए कहा कि इस बार का चुनाव एंटी इन कांम्बेन्सी नही बल्कि परो कांम्बेन्सी था।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस बार की जीत मे महिलाओं का विशेष योगदान रहा,इसलिए धन्यवाद की सबसे अधिक पात्र वह महिलाएं है।उन्होनें अपने चिरपरिचित अंदाज मे कहा कि बहुत लोग दिमाग मे बहुत कुछ का अंदाज लगा कर बैठे थे,लेकिन भोजपुर की जनता ने अपनी समझदारी दिखा कर सभी सीट विकास करने वाली एनडीए गठबंधन को दिया। अपने दल के प्रति सक्रिय और विषम परिस्थिति मे डटकर पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को मंत्री एवं एक साधारण कार्यकर्ता को विधायक बनाया है।
जगदीशपुर विधायक सह पूर्व मंत्री श्रीभगवान स़िह कुशवाहा ने भोजपुर की सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सबका साथ,सबका विकास एवं नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास कार्यो को बताया।उन्होने कहा हम सभी विधायक नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत और नीतीश कुमार के विकसित बिहार के संकल्प को अवश्य पूरा करने मे अपना सहयोग देंगे।
वही संदेश विधायक राधाचरण साह ने समाज के सभी वर्गो का साथ एवं बिहार मे हो रहे विकास को श्रेय देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।
अगिआंव विधायक महेश पासवान ने कहा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी ने टिकट दिया और अगिआंव की जनता ने नक्सलवाद और जातिवाद को समाप्त करने के लिए हम पर विश्वास किया,इसके लिए मै अगिआंव की जनता एवं पार्टी को ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
शाहपुर विधायक राकेश ओझा ने ओजतापूर्ण और युवा जोश के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शाहपुर की जनता ने क्षेत्र से जंगलराज का खात्मा किया है और मै पूरे विश्वास के साथ कहता हूँ कि शाहपुर का विकास दिन दुनी और रात चौगुनी होगा।
तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने तरारी से दूसरी बार विधायक चुनने पर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि लोगो ने नौ महीने का विकास कार्य एवं सरकार की उपलब्धियो पर फिर मुझे मौका दिया।मै जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा।
उक्त अवसर पर एनडीए घटक दल के जिला के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

Related posts

वाहन चालकों के हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान- संभागीय आयुक्त

rktvnews

अमरीका ने भारत को 297 पुरावशेष वस्तुएं वापस कीं।

rktvnews

बागपत:निर्वाचन में उत्कृष्ट योगदान देने पर जिलाधिकारी ने युवा अमन कुमार को किया सम्मानित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला कॉलेज में उपायुक्त का छात्रों से संवाद, सफलता के मूल मंत्र साझा किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा प्रथम चरण का मतदान,मतदान के पहले मॉकपोल सुबह 5:30 बजे होगा।

rktvnews

जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन सहार प्रखंड में किया गया।

rktvnews

Leave a Comment