RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिला पदाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा जिला परामर्ष-सह-निबंधन केन्द्र नवादा का को औचक निरीक्षण किया गया ।

नवादा/बिहार 27 अगस्त।जिला पदाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा जिला परामर्ष-सह-निबंधन केन्द्र नवादा का शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त तथा डीपीओ योजना के कार्यालय में उनके नेम प्लेट पर पद का नाम सुधारने एवं कार्यालय को सुव्यवस्थित करने का भी निर्देश डीपीओ योजना एवं प्रबंधक डीआरसीसी को दिया गया।
निरीक्षण के दौरान वहां पर बैठे अविभावक शुभम कुमार नवीन नगर नवादा से पूछताछ करने पर बताया कि उनका छोटे भाई जो एनआईटी कालीकट में अध्ययनरत हैं, का प्रथम किस्त की राशि संबंधित संस्था को नहीं मिलने के कारण उनके छोटे भाई को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में डीपीओ योजना और सहायक प्रबंधक एवं बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वेटिंग हाॅल में अविभावक, पब्लिक और लाभार्थियों के लिए बैठने की कुर्सी अव्यवस्थित ढ़ंग से पाये गए एवं पंखा, ट्यूब लाईट आदि आवश्यक वस्तुएं खराब पाये गये। जिसपर जिला पदाधिकारी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे शीघ्र ठीक करने का निर्देष प्रबंधक डीआरसीसी को दिया गया।
डीआरसीसी भवन में रैम्प बना हुआ था लेकिन दिव्यांगजन को अन्दर ले जाने हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं थी। डीपीओ एवं सहायक प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि व्हील चेयर की व्यवस्था शीघ्र ही करें। समीक्षा के क्रम में डीपीओ एवं प्रबंधक डीआरसीसी द्वारा बताया गया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2023-24 में कुल लक्ष्य 2177 के विरूद्ध मात्र 705 लाभार्थी को दिया गया जिसका 32.38 प्रतिषत है। मुख्यमंत्री निष्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना में कुल लक्ष्य 5396 के विरूद्ध 576 लाभार्थी को दिया गया। कुशल युवा कार्यक्रम अन्तर्गत कुल लक्ष्य 11250 के विरूद्ध 12263 लाभार्थी को दिया गया जिसका प्रतिसत 109.00 है।

Related posts

उज्जैन:शिक्षण संस्थानों के आसपास पान, तम्बाकू आदि व्यसन बेचने वालों की दुकानों को हटाने के निर्देश।

rktvnews

ग्वालियर मेले को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की 12वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

23 अगस्त 2023 को दिगम्बर जैन डिग्री कालेज बडौत में वृहद रोजगार मेले का किया जायेगा आयोजन!25 कंपनियों द्वारा किया जाएगा प्रतिभाग युवाओं को मिलेंगे रोजगार।

rktvnews

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् एवं चंपारण साहित्य संस्थान ने मनाया बसंत्तोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment