RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:साहित्यकार गोकुल सोनी होंगे “राष्ट्रीय कर्मवीर अलंकरण” सम्मान से सम्मानित।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)28जनवरी।भोपाल राष्ट्रीय अनघ साहित्य अकादमी भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा “सैनिक स्मृति दिवस” पर 29 जनवरी को दुष्यंत संग्रहालय में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान कार्यक्रम होगा,जिसमें देश के चुनिंदा 80 सैन्य अधिकारियों को एवं साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।
उक्त आयोजन में वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी को भी “राष्ट्रीय कर्मवीर अलंकरण” से अलंकृत किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं तुलसी मानस संस्थान के अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन रहे मा. विजयकांत वर्मा, सारस्वत अतिथि ऋषि श्रृंगारी, विशेष सान्निध्य मा. महेंद्र भट्ट, ग्वालियर एवं कार्यक्रम संयोजन भास्कर श्रीवास्तव करेंगे।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष कांति श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मान कार्यक्रम भारत के सपूत फ्लाइंग आफीसर “श्यामलाल श्रीवास्तव जी” की पुण्य स्मृति में किया जाता है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 10 अगस्त 26

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भगवत प्राप्ति के लिए भक्ति मार्ग सबसे श्रेष्ठ : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

रायपुर : दूरस्थ वनांचल बैगा गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने आत्मा योजना अंतर्गत संविदा आधारित पदों पर नियोजित कर्मियों को सौंपा नियोजन पत्र।

rktvnews

भोजपुर: स्टेप बाय स्टेप क्लासेस ने सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment