RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने आत्मा योजना अंतर्गत संविदा आधारित पदों पर नियोजित कर्मियों को सौंपा नियोजन पत्र।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)08 अक्टूबर।कृषि विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) योजना अंतर्गत संविदा आधारित पदों पर नियोजित कुल 15 कर्मियों को सोमवार को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में नियोजन पत्र वितरित किया गया।
प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पद पर 04, सहायक तकनीकी प्रबंधक पद पर 09, प्रखंड स्तरीय लेखापाल पद पर 02, कुल 15 कर्मियों को नियोजन पत्र वितरित किया गया।
प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं लेखापाल संविदा आधारित नियोजन हेतु कृषि विभाग द्वारा रिक्तियों के विरूद्ध जिलावार ऑनलाईन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके आलोक में सुयोग्य उम्मीदवारों के द्वारा ऑनलाईन करने के पश्चात जिला स्तर पर काउंसलिंग समिति के समक्ष उपस्थित होकर काउंसलिंग कराया गया। तदोपरांत मेधा एवं आरक्षण कोटि के आधार पर सुयोग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया।
कृषक के क्षमता अभिवर्द्धन की दिशा में प्रभावशाली प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान पाठशाला, किसान वैज्ञानिक वार्तालाप इत्यादि महत्वपूर्ण घटक के माध्यम से कृषकोपयोगी ज्ञान उपलब्ध कराना आत्मा का मुख्य उदेश्य है। नवनियुक्त बी०टी०एम०, ए०टी०एम० इस कार्य हेतु समर्पित भावना के साथ निरंतर कार्य कर कृषक के विकास हेतु कार्य करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी चयनित कर्मियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने आवंटित क्षेत्र मुख्यालय में रहकर दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 05 जुलाई 24

rktvnews

12 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भाईयों की कलाई में बंधेगी स्व सहायता समूह द्वारा बनाई गई राखियां।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने किया मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:बागपत व रमाला सहकारी शुगर मिल का हवन पूजन कर पेराई सत्र 2024 -25 का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment