RK TV News
खबरें
Breaking News

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने उन्हें एक ऐसे करिश्माई नेता और उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में याद किया जिन्होंने लोगों के दिलों में अमिट स्थान बनाया है।
श्री मोदी ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में जे. जयललिता के परिवर्तनकारी कार्यकाल का उल्लेख किया है और बताया है कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर दृढ़ ध्यान केंद्रित करते हुए उत्कृष्ट कल्याणकारी शासन का प्रबल समर्थन किया।
प्रधानमंत्री ने उनके साथ हुई मुलाकातों को प्रसन्नतापूर्वक याद किया। श्री मोदी ने इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उनके जीवन और कार्यों के बारे में अपने विशिष्ट विचार भी साझा किए।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा है

जयललिता जी की जयंती पर उन्हें स्मरण कर रहा हूं। उन्होंने एक करिश्माई नेता और उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अनगिनत लोगों के दिलों और दिमागों में अपना स्थान बनाया है। उनका जीवन अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से परिपूर्ण था। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर विशेष ध्यान देते हुए कल्याणकारी शासन का नेतृत्व किया। वे करुणामयी और निर्णायक दोनों थीं। मुझे उनके साथ हुई मुलाकातों को स्मरण करके बहुत प्रसन्नता होती है।

इस महीने के #MannKiBaat कार्यक्रम में मैंने उनके बारे में यही कहा था।”

Related posts

भारतीय नौसेना के लिए दूसरे बेड़े के सहायक जहाज निर्माण का शुभारंभ।

rktvnews

जयपुर:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम: चिकित्सा मंत्री ने बच्चों को खिलाई एल्बेण्डाजॉल की दवा, प्रदेश में 3.33 करोड़ बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्‍यान में रखते हुए एनसीटीई ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पर सीबीएसई के साथ एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

लिट्टरा पब्लिक स्कूल के नए भवन का मौजीपुर में हुआ उद्घाटन।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक संपन्न!इस योजना का उद्देश्य गांव से प्रखंड जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

निर्वाचन-मास्टर प्रशिक्षकों का हुआ कार्यशाला।

rktvnews

Leave a Comment