RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:झंडोतोलन पश्चात भोजपुरी संयुक्त संघर्ष मोर्चा पर हुआ विमर्श।

भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर किया गया सामूहिक ध्वजारोहण।

RKTV NEWS/आरा/ भोजपुर 26 जनवरी। पटेल बस पड़ाव परिसर स्तिथ लोक कलाकार भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर सामूहिक रूप से झंडोतोलन किया गया।इसके पूर्व मंच परिसर में स्थापित लोक कलाकार भिखारी ठाकुर,उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, मृदंगवादक बाबू ललन जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम का आयोजन भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले किया गया।
झंडोतोलन पश्चात दिसंबर माह में संपन्न हुए भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के दौरान हुई घोषणा और नव गठित “भोजपुरी संयुक्त संघर्ष मोर्चा” के तहत भोजपुरी भाषा के मान सम्मान के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाने के विषय पर विचार विमर्श किया गया।विमर्श के दौरान निर्णय लिया गया की चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण के तहत इसकी शुरुआत विभिन्न शिक्षण संस्थानों,पंचायत प्रतिनिधियों आदि के बीच मोर्चा के लोगो द्वारा जाकर भोजपुरी किस दुर्दशा में फंसी है उसे बताएं।सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त कागजातों को भी उन्हें दिखाया जाए ताकि जनांदोलन खड़ा हो सके और समृद्ध भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में जगह मिल सके।
झाड़ोतोलन कार्यक्रम में “भोजपुरी संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े लोगो में पत्रकार नरेंद्र सिंह,पुष्पेंद्र नारायण सिंह, डॉ एस के विष्णु,पद्मश्री डॉ योगेंद्र सिंह,ऋतिक रंजन,व्यास कमलेश पासवान,श्याम नारायण सिंह,कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह,साहित्यकार जनार्दन मिश्र,हैप्पी कुमार,अजीत कुमार सिंह,विजय बहादुर,गांधी जी आदि प्रमुख थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री

rktvnews

जोधपुर में प्रस्तावित मल्टीलेवल ऐलिवेटेड रोड पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक ऐलिवेटेड रोड के निर्माण से जोधपुरवासियों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत – मुख्यमंत्री

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत तपोवन से कौड़ियाला तक संचालित राफ्टिंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

rktvnews

बेतिया:प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के क्रियान्वयन में बरतें पूर्ण पारदर्शिता : जिलाधिकारी

rktvnews

बक्सर: विधानसभा चुनाव को ले जिला पदाधिकारी एवं उपविकास आयुक्त ने किया प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में चार दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment