RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संभावना स्कूल में चार दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला का शुभारंभ।

कार्यशाला में कक्षा 6 से 12 तक के बच्चो ने लिया भाग।

अगामी 12 अगस्त को बच्चों द्वारा निर्मित राखी की लगाई जाएगी प्रदर्शनी।

फौजी भाइयों को भेजी जायेगी चयनित राखियां।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)07 अगस्त।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शांति स्मृति’ संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में मंगलवार को चार दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन कला शिक्षक संजीव सिन्हा ने की। राखी मेकिंग कार्यशाला में वर्ग 6 से लेकर वर्ग 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि राखी मेंकिंग कार्यशाला अगामी 10 अगस्त तक चलेगी। 12 अगस्त को विद्यालय परिसर में ही बच्चों द्वारा बनाई गई राखियो की प्रर्दशनी लगाई जाएगी। उसमें से बेहतरीन राखियों को सेलेक्ट करके फौजी भाईयो को भेजा जाएगा। प्रदर्शनी के बाद पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा। जो बच्चे बेहतरीन राखी का निर्माण करेंगे। उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्या डॉ.अर्चना सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहने बाजार में पैसे से राखियां खरीदती हैं। लेकिन जो राखी बहने खुद से बनाती है, उसमें स्नेह, प्यार और कला होता है। यहां बनाई गई राखी आप अपने भाईयो को भी बांधेगी। इसके अलावे उन राखियों में से बेहतरीन राखियों को सलेक्ट करके देश की सरहद पर तैनात फौजी भाईयो को भेजा जाएगा। इन राखियों के माध्यम से हम फौजी भाईयो के स्वास्थ्य और दीघार्यु होने की मंगलकामना करते हैं। धन्यवाद ज्ञापन कला शिक्षक बिष्णु शंकर ने किया।

Related posts

भोजपुर:साउथ एशिया काॅम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मेडल जीत लौटी राधा पहलवान का माले नेताओं ने किया स्वागत।

rktvnews

भोजपुर: महासंघ (गोप गुट) भोजपुर से संबद्ध संघों की बैठक आयोजित,20 मई के प्रदर्शन को बनाई रणनीति।

rktvnews

चितौड़गढ़:मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024 : 590 नवनियुक्त कार्मिकों का किया स्वागत।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत मीतली रामपुर में अन्नपूर्णा राशन मॉडल शॉप का किया शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया पत्थलगड्डा प्रखंड का व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment