RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:नए वर्ष मे बड़हरा विधानसभा मे सड़को और पुल-पुलिया की सौगात।

बड़हरा विधायक द्वारा क्षेत्र की जनता को जाम से निजात दिलवाने के लिए एक नई सड़क की गई घोषणा।

मैं जनता की सेवा के लिए विधायक हूँ: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 जनवरी।बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता कर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग पचास सड़क सहित विभिन्न योजनाओं का घोषणा की।
बड़हरा विधायक ने नए वर्ष मे अपने क्षेत्र की जनता के लिए नए सड़को सहित विभिन्न योजनाओं का सौगात दिया।
उन्होने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बड़हरा विधानसभा का मै सात बार से प्रतिनिधित्व कर रहा हूँ और हमेशा मैं क्षेत्र की जनता का सेवा करता रहता हू। मै अपने क्षेत्र का निःस्वार्थ भावना से सेवा करता हू।
उन्होने कोईलवर से फूँहा बांध पर महत्वपूर्ण सड़़क लगभग सात करोड़ के लागत से सात कि.मी की दूरी तक का घोषणा करते हुए कहा कि यह सड़क कोईलवर-बबुरा फोर लेन जाम से क्षेत्र के लोगो को निजात दिलवाएगा।फुंहा से बबुरा चार कि.मी की दूरी का सड़क भी बनेगा, जिससे लोग कोईलवर से बबुरा आसानी से जा सकते है। वैसे ही गजियापुर से फरहदा सड़क का निर्माण होगा।
बड़हरा विधायक ने बड़हरा प्रखंड के 702.315 करोड़ के लागत से 6.700 किंमी लम्बा सरैया सबलपुर-नथमलपुर सड़क,ढाई कि.मी लम्बा174.842 करोड़ की राशी के लागत से L056-L022 सड़क से बभनगाँवा,लगभग एक कि.मी का छपरा पर राधा कृष्ण मंदिर से लौहर हरिजन टोला सड़क,बबुरा से पश्चिमी बबुरा सड़क, लगभग 2.50 कि.मी लम्बा पदमिनिया से सोहरा बाजार,इटहना से मुबारकपुर,दुर्ग टोला से मुबारकपुर,सरैया-सिन्हा पीडब्ल्यूडी रोड घांघर से कृष्णगढ़, श्रीपालपुर-मुटुकपुर रोड से रामशहर तक,नथमलपुर सबलपुर रोड से ज्ञानपुर यादव टोला,केसोपुर-सरैया रोड से शालीग्राम सिंह टोला,अवदान राय के टोला से शिवपुर टोला,इटहरिया शिवपुर पश्चिम टोला,बबुरा-छपरा फोर लेन से कुतुबपुर डियरा तक लगभग दो कि.मी सड़क,आरा बड़हरा रोड से बिंद टोली सेमरिया, सलेमपुर-बलुआ सरैया रोड से बलुआ का डेरा गाँव तक एक कि.मी,सिन्हा-महुली रोड से पांडेयपुर उतरी टोला,केसोपुर-सरैया रोड पर अलेखीटोला से विंद टोला,एक कि.मी लम्बा पीसीसी रोड से जीवाराय के टोला,बड़हरा-बबुरा बाँध रोड से कपूर डियरा बिंद टोली,सरैया सलेमपुर रोड से कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय, आरा सरैया रोड से मुसहरी टोला,केसोपुर-सरैया रोड से केसोपुर यादव टोला,सोहरा बाजार से सोहरा दलित बस्ती,चंदा गाँव से पांडेय टोला,बड़हरा-एकवना रोड से पड़रिया दलित टोला,सिन्हा-सोहरा बाँध रोड से कल्याणपुर यादव टोला तक ,पदमिनिया से जोकहरी बाँध होते हुए गजियापुर तक सड़क निर्माण होगा।
कोईलवर प्रखंड के कायमनगर से दौलतपुर बोरिंग तक,गीधा इंडस्ट्रियल एरिया से बागमझौव तक,फुंहा बांध से कोईलवर मेंटल अस्पताल लगभग सात कि.मी का नई सड़क,कोईलवर थाना चौक से कोईलवर मेंटल अस्पताल दो कि.मी,ज्ञानपुर से वीज प्रोसेसिंग प्लांट विशुनपुरा 4.800 कि.मी.,लगभग एक कि.मी का आरा-छपरा रोड से कोल्हारामपुर महादलित टोला,कोईलवर बबुरा रोड से शंकर महतो के घर तक,भोपतपुर काली मंदिर से चंदवा और आरा छपरा रोड से राजापुर इंगलिशपुर तक सड़क निर्माण होगा।
आरा प्रखंड के धोबहा बाजार से सारसिवान भाया बसंतपुर का निर्माण हो रहा है।धमार काली मंदिर से धमार शंकर मंदिर, बेहरा से धमार पासवान टोला तक सड़क निर्माण होगा।
सड़क के अलावा बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने लगभग सात पुल -पुलिया निर्माण का भी घोषणा की जिसमें बड़हरा प्रखंड के फरहदा दुर्गटोला पथ मे शिवपुर के पास 275 लाख के पुल निर्माण, मटुकपुर पंचायत के रामशहर में दो सौ लाख के लागत से पुलिया निर्माण, लौहर से दूबे छपरा मार्ग मे पुल का निर्माण, आरा प्रखंड के अगरसंडा पंचायत के सिमरिया मे पुल और सम्पर्क सड़क का निर्माण, सलेमपुर मे पुल निर्माण, सुंदरपुर बरजा से काली मंदिर वाली सड़क में पुल निर्माण और बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गु़ंडी पंचायत में भेड़िहार टोला और मुसहर टोली के बीच पुल निर्माण का घोषणा की।
बड़हरा विधायक ने अपने-आप को एक ईमानदार और सच्चा जनसेवक बताते हुए बड़हरा की जनता से स्वार्थी सेवकों से सावधान रहने की बात कहा।
प्रेस वार्ता मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईं. धीरेन्द्र सिंह,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,धनंजय तिवारी सहित कार्यकर्ता थे।

Related posts

पत्रकारों को अब आवास ऋण पर मिल सकेगा अनुदान, 30 लाख रुपए तक के आवास ऋण पर प्रतिमाह 5 प्रतिशत तक मिलेगा ब्याज अनुदान!योजना 1 अप्रैल 2023 के बाद क्रय मकान पर होगी लागू।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त के निर्देश पर कंबलों का किया गया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:सरहद पर तैनात जवानो के बदौलत ही हम चैन की नींद सोते है :डाॅ.अर्चना

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में लगभग 743 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास।

rktvnews

शहीद सब इंस्पेक्टर स्व. अमित तिवारी के घर तोलरा पहुंचे आयुक्त एवं आईजी‌, परिवारजनों को बंधाया ढांढस।

rktvnews

10वें गोला-बारूद सह-टारपीडो सह-मिसाइल (ए.सी.टी.सी.एम.) बार्ज, एलएसएएम 24 (यार्ड 134) का प्रक्षेपण।

rktvnews

Leave a Comment