RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:काउंसलिंग स्किल पर दिया गया प्रशिक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जनवरी।परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत काउंसलिंग स्किल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ भोजपुर सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के एन सिन्हा के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का संचालन कर रहे जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (DCM) विनीत दयाल के द्वारा नेशनल एंथम गाकर तथा अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। इस प्रशिक्षण में आयुष मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, एएनएम, सीएचओ एवं नवनियुक्त RMNCAH+N काउंसलर भाग लिए। सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि परिवार नियोजन साधनों के उपयोग के साथ-साथ लोगों के बीच सामाजिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। खास करके ग्रामीण इलाके के लोगों के बीच आशा के माध्यम से लाभार्थियों को उत्प्रेरित करने तथा परिवार नियोजन परामर्शी के द्वारा सभी विधियों के उपयोग के बारे में जानकारी देने की जरूरत है।
ACMO डॉ. के एन सिन्हा के द्वारा बताया गया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तर से सभी तरह के कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण कराए जाने के बाद भी भोजपुर जिला का रैंकिंग काफी नीचे है। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इस कार्यक्रम के प्रति विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर फैमिली प्लानिंग कॉर्नर का निर्माण हेतु पत्र निर्गत करने का आदेश दिया गया। प्रखंड स्तर पर कार्य कर रहे सभी फैमिली प्लानिंग काउंसलर के समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया गया। ट्रेनर के रूप में अनुमंडलीय अस्पताल एवं रेफरल अस्पताल जगदीशपुर में पदस्थापित परिवार नियोजन परामर्शी नीलिमा तिवारी एवं सहयोगी के रूप में रेफरल अस्पताल संदेश की काउंसलर मालती देवी शामिल थीं ।साथ में पिरामल के प्रोग्राम मैनेजर सोमनाथ ओझा एवं PSI इंडिया के कार्यक्रम प्रबंधक शशिकांत कुमार उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:देश विदेश के फिजिशियन कांन्फ्रेंस में किया अपने ज्ञानकी साझेदारी : डा के एन सिन्हा

rktvnews

दरभंगा:सभी कार्यस्थल पर मजदूरों हेतु शेड,पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नियोजक एवं ठेकेदार सुनिश्चित कराएं-श्रम अधीक्षक

rktvnews

पटना:राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक सम्पन्न।

rktvnews

विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक : स्वायत्तता से नियंत्रण की ओर उच्च शिक्षा का पुनर्गठन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के बारे में भ्रामक प्रचार का मुकाबला करने के लिए गठित समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

राजस्थान:जयपुर:मुख्यमंत्री का व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ संवाद।

rktvnews

Leave a Comment