RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राजेंद्र तिवारी को बनाया गया शिव बारात शोभायात्रा का महासचिव।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जनवरी।आरा के चंदवा स्थित मंगल मूर्ति रिजॉर्ट में शिव बारात शोभायात्रा समिति की बैठक अरुण कुमार की अध्यक्षता संपन्न हुई।बैठक में समिति का विस्तार हुआ जिसमें महासचिव राजेंद्र तिवारी को बनाया गया और सचिव आकाश सोनी को उपाध्यक्ष माझिल सिंह, राजा तिवारी, प्रतीक राज को बनाया गया, कोषाध्यक्ष विजय जी और समिति के मुख्य संरक्षक डंडी बाबा को बनाया गया ।शोभायात्रा प्रभावी प्रभारी दुर्गेश सिंह सह प्रभारी राधे जी को बनाया गया एवं प्रचार प्रसार प्रमुख आदित्य सोनी को निवियुक्त किया गया। बैठक में आगामी शिव बारात को लेकर कैसे भव्यता हो उसपे चर्चा हुआ कि शिव बारात शोभा यात्रा का आयोजन होता आ रहा है।इस परंपरा को आगे बढ़ते हुए हिंदू जागरण मंच द्वारा पिछले दो वर्षों से शिवराज शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिव बाबा शोभा यात्रा को व्यापक बनाने हेतु समाज के विभिन्न संगठन के सामाजिक लोगों को जोड़कर बारात को सफल बनाने एवं यात्रा के माध्यम से हिंदू समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी समिति को सौंपी है।समिति के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया की झांकी अलौकिक एवं आकर्षक होगी।इस बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग में हिंदू जागरण मंच से सोना लाल, विशाल सिंह ,रोहित बजरंगी, पवन सत्यार्थी, विक्की आजाद आदि रहे ।विद्यार्थी परिषद से छोटू सिंह ,ऋतुराज चौधरी आदि भाजपा से विभु जैन, पुतुल जी ,राहुल ,हैप्पी तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

चिकित्सक आत्मीय भाव से मरीजों का इलाज करें : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

राजस्थान:विवेकानन्द पार्क से एक साथ देख सकते हैं फायसागर और आनासागर झील :विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 नवंबर 24

rktvnews

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण हेतु प्रारूप सूची का हुआ प्रकाशन!आम निर्वाचक/राजनीतिक दल आपत्ति/सुझाव 19 अगस्त तक दे सकते है।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री मोदी की शाहाबाद यात्रा से पूर्व भोजपुरी की मान्यता की उठी मांग।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:एमडीडीएम कॉलेज में ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment