RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जनवरी।प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के कला प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम,चित्र प्रतियोगिता सह चित्र प्रदर्शनी का आयोजन सम्मिलित रूप से किया गया। लगभग 100 चित्रों का प्रदर्शन से बेहतर कलात्मक माहौल बनाने का प्रयास किया गया है।
गीत संगीत और चित्र सृजन से सजा कला संगम काफी चर्चित रहा। प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिन्हा ने कहा की अपने मौलिक रचनात्मकता और गीत संगीत से सजा आयोजन यादगार रहेगा।शिक्षक मनोज कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बताया की
छात्राओं में रचनात्मकता विकास उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करता है।संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार के गीतों से सांस्कृतिक माहौल बना अपनी संस्कृति की झलक की गूंज सुनाई दी।चित्र प्रतियोगिता केसफल प्रतिभागियों में सिनियर ग्रुप में प्रथम अमृता कुमारी ,द्वितीय शिवानी कुमारी ,तृतीय नंदनी कुमारी ने स्थान हासिल किया।जुनियर में प्रथम ज्योति कुमारी, द्वितीय रागिनी कुमारी, तृतीय स्थान सुरभि कुमारी ने हासिल किया।
कार्यक्रम का संचालन चित्रकार रौशन राय ने किया। इन्होंने कहा की कला संस्कृति मानव मन मस्तिष्क मिजाज का हिस्सा होता है जिसे बच्चियों ने साबित किया। चित्रों का अवलोकन करते हुए पिंकी कुमारी रिंकी कुमारी ने कहा विद्यालय में इस तरह का सृजनात्मक आयोजन से छात्राओं में एक अलग उर्जा का संचार होता है जो निरंतर जारी रहना चाहिए।
चित्र प्रदर्शनी में भोजपुरिया संस्कृति कोहबर लेखन और पिड़िया लेखन ज्यादा था।
कार्यक्रम में शामिल व प्रदर्शनी अवलोकन करने वालों में पिंकी कुमारी, रिंकी कुमारी, रिंकल कुमारी, प्रीति कुमारी, सुधांशु शर्मा, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार,सुनित त्रिपाठी,जय गोपाल सिंह, मुहम्मद प्रवेज आलम, रौशन राय, चर्चिल टैगोर,निरज कुमार मिना देवी सिकंदर कुमार आदि रहे और सराहा।

Related posts

‘मैं दिल तुम धड़कन’ की अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार ने साझा किए अपने ऑन-स्क्रीन मां बनने के अनुभव।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो – 2023 का किया उद्घाटन।

rktvnews

लकड़ी पर उकेरी हुई वोटुड़ी कलाकृति को जिला कलेक्टर को किया भेंट।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में पहली बार डॉक्यूमेंट्री फिल्म बाज़ार का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

बिहार:पटना : शिव मंदिर, कदम कुआँ में छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरित! गणमान्य लोगों ने किया वितरण।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयास लाए रंग,राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में राजस्थान रहा अव्वल।

rktvnews

Leave a Comment