RK TV News
खबरें
Breaking News

महाकुंभ:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में नारी सम्मान एवं उत्थान की योजना और कार्यक्रमों की मिल रही जानकारी।

आयुष्मान भारत योजना सहित भारत सरकार की विभिन्न अन्य जनकल्याणकारी योजनाओ से भी परिचित हो रहे है जनसामान्य।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)18 जनवरी।नारी का सम्मान राष्ट्र का उत्थान के सिद्धांत पर भारत सरकार द्वारा महिलाओं के सामजिक आर्थिक सशक्ति करण के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाये गए है। उन योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी रोचक एवं आकर्षक तरीके से महाकुम्भ प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग पर प्रदर्शनी क्षेत्र में सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लगायी गयी डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही है।
श्री दुर्गासप्तशती के शुक्ति शक्तिरूपेण संस्थिता जिसका शाब्दिक अर्थ है जो शक्ति के रूप में विद्यमान है के दर्शन को सरकार की नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नमो ड्रोन दीदी योजना जैसी अनेकों योजनाएं साकार कर रही हैं।
डिजिटल प्रदर्शनी में यह जानकारी प्रदर्शित है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित है।
अब तक स्वयं सहायता समूहों से दस करोड़ महिलाएं स्वावलंबी हुई हैं, एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गयी हैं, दो करोड़ और लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। नारी सम्मान में पी एम आवास योजना के बने घरों का मलिकाना हक महिलाओं के नाम है।
नमो ड्रोन दीदी योजना से महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है l एक हजार नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन दिये जा चुके हैं चार करोड़ से अधिक सुकन्या समृद्धि खातों में रूपये 2.6 लाख करोड़ जमा होने से बालिकाओं के भविष्य सुरक्षित हैं।
इसी तरह शुक्लयजुर्वेद की शूक्ति जीवेम शरद: शतम् जिसका अर्थ है सौ वर्ष की आयु हो का दर्शन आयुष्मान भारत योजना से साकार हो रहा है।
इस योजना के तहत लगभग 68 करोड़ लोगों का 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज हुआ है l इस योजना के लाभ के लिए 36 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी हो चुके हैं l
70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के 6 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड से लाभान्वित हो रहे हैं। मेडिकल सीट 2014 में 51 हजार से दोगुना से अधिक बढ़कर अब 1लाख 18 हजार हुई हैं। 14 हजार से अधिक जन -औषधि केंद्र से सस्ती दवाएं मिल रही हैं। बच्चों और महिलाओं के टीकाकरण का नियमित रिकार्ड रखने के लिए यू – विन पोर्टल की शुरुआत हुई है।
दिव्य -भव्य एवं डिजिटल, एकता के महाकुम्भ प्रयागराज में यह जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित डिजिटल प्रदर्शनी में दी गयी है।
प्रदर्शनी में नियमित रूप से सैकड़ों की संख्या में अवलोकन के लिए जनसामान्य का आगमन हो रहा है और वह सभी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है।

Related posts

देवघर:उपायुक्त का जनता दरबार :ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

एनसीटीई ने पीएम श्री स्कूल शिक्षकों के लिए एनएमएम और एनपीएसटी पर अनुकूलन सत्र आयोजित किया।

rktvnews

29 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पटना:बच्चों को तेज धूप से बचाएँ तथा रात में भरपेट खाना खिलाकर ही सुलाएँ: डीएम,पटना

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

फरीदाबाद वायुसेना स्टेशन की कमान में बदलाव।

rktvnews

Leave a Comment