RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:PK ने कि जन सुराज बेदारी कारवां मुहिम की शुरुआत।

हज भवन में बोले- मेरा लक्ष्य गोडसे के दौर में गांधी की विचारधारा को पुनर्जीवित करना है।
किसी मुस्लिम व्यक्ति को अगर प्रशासन गलत तरीके से पकड़ता है या पकड़ कर रखा है तो जन सुराज उसे इंसाफ दिलाने की पूरी जिम्मेदारी लेगा: प्रशांत किशोर

RKTV NEWS/पटना(बिहार )18 जनवरी।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज मुस्लिम समुदाय में जागरूकता लाने के लिए पटना के हज भवन में जन सुराज बेदारी कारवां अभियान की शुरुआत की, जिसके माध्यम से बिहार के हर घर तक जन सुराज का संदेश पहुंचाया जाएगा।
प्रशांत किशोर ने अभियान की शुरुआत करते हुए मौलाना मज़हरुल हक ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य गोडसे के दौर में गांधी की विचारधारा को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने कहा कि बेदारी कारवां गांधी की विचारधारा पर आधारित कारवां है, क्योंकि गांधी की विचारधारा से ही मुस्लिम समाज के लोगों का विकास हो सकता है।
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने एक बड़ी समस्या के बारे में बात करते हुए कहा कि हाल ही में BPSC आंदोलन के दौरान उन्हें पता चला कि कई मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गलत तरीके से हिरासत में ले रखा है। और सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मुस्लिम समुदाय में इतना डर है कि कोई भी इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा है। लेकिन अब हमने तय किया है कि जन सुराज हर उस युवा को इंसाफ दिलाएगा जिसे प्रशासन ने गलत तरीके से हिरासत में लिया है।

Related posts

बिहार: पूर्वी चंपारण:तुरकौलिया आदर्श थाना के नवनिर्मित भवन में थाना हुआ प्रारम्भ।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन।

rktvnews

भोजपुर:”आपका शहर आपकी बात” के तहत आरा के श्रीटोला में लगाया गया शिविर ।

rktvnews

नारनौल : ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ की थीम के साथ हजारों नागरिकों ने योग से की दिनचर्या की शुरुआत

rktvnews

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने जवइनिया में लोगों का सुना दुख दर्द।

rktvnews

प्रशासन शुरुआत से ही अलर्ट मोड पर, आमजन एडवाइजरी का पालन कर करें सहयोग:पवन गोदारा

rktvnews

Leave a Comment