RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:”आपका शहर आपकी बात” के तहत आरा के श्रीटोला में लगाया गया शिविर ।

मोहल्ले वासियों ने महापौर एवं उपनगर आयुक्त को अपनी समस्याओं से कराया अवगत।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)11 मई। नगर निगम के द्वारा “आपका शहर आपकी बात” के तहत बुधवार को शहर के वार्ड नंबर-36 श्री टोला में शिविर लगाया गया। जिसमें मोहल्लेवासियों ने अपनी समस्याओं से महापौर इंदु देवी और उपनगर आयुक्त कोमल कुमारी को अवगत कराया। क्षेत्र वासियों ने उत्साहपूर्वक अपनी सड़क, नाला, राशन कार्ड, लाइट, तथा प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधित, सुझाव व आवेदन प्रस्तुत किए। महापौर इंदु देवी ने कहा कि मोहल्ले वासियों की समस्याओं को सुनने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है, जो विगत 22 अप्रैल से शुरू है। लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करना हमलोगों की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-36 श्री टोला में आठ योजना का टेंडर जाने वाला है, जिसका नाम इस प्रकार है, 1. आनंद नगर में आभा कुटीर से लेकर मिंटू सिंह के घर तक मिट्टी भराई ईट सोलिंग पी सी सी ढलाई एवं नाली का निर्माण कार्य। 2 श्री टोला में विनोद पासवान के घर से रामू पासवान के घर तक एवं राजू पासवान से मंदिर तक पी सी सी एवं नाली निर्माण । 3 आनंद नगर में प्रमोद किराना दुकान से राजेश यादव के घर तक आर. सी. सी. नाली निर्माण कार्य। 4 देवेंद्र सिंह (मिंटूसिंह) के मकान से लेकर,,प्रो गजेंद्र राय के मकान होते हुए दुर्गेश्वर पांडे के मकान तक मिट्टी भराई, ईट सोलिंग एवं पी.सी.सी.सडक निमार्ण कार्य। 5 कॉमर्स कैरियर के नजदीक मुकेश कुमार के घर से अरविंद दुबे के घर तक पी. सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य। 6 आभा कुटीर से लेकर एस.टी एस भी स्कूल तक नाला का निर्माण।7 आनंद नगर में पिपराहीया रोड़ के अंतिम छोर पर मेन रोड ढलाई से रंजन सिंह के घर तक 400 फीट पी.सी.सी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य। 8 आभा कुटिर रंजीत राय के घर होते हुए विनोद मिस्त्री के घर तक नाली एवं पी.सी.सी. सड़क निर्माण कार्य और योजना पोसेडिग में शामिल है। उपनगर आयुक्त कोमल कुमारी ने कहा कि नगर विकास के द्वारा यह शिविर लगाया गया है। इतने दिनों में बहुत सारी समस्याएं आई, उन समस्याओ का प्राथमिकता के अधार पर त्वरित निदान भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है और संबंधित वार्ड पार्षद से बातचीत करके समस्या का निदान किया जाएगा। इस मौके पर सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, , सफाई प्रभारी विकास कुमार, दिव्या विकास ,वार्ड-36 के पार्षद प्रतिनिधि भीम पासवान, निगम कर्मी , धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार, आशीष कुमार मोहित कुमार एवं स्थानीय लोगों उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’में “दिशा एक प्रयास संस्था” सक्रिय रूप से कार्यरत : डा सुनीता सिंह

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

उदयीमान सूर्य के अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड: जनता कृषक इंटर कॉलेज पंवासा के रजत जयंती वार्षिकोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 सितंबर 26

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चतरा कॉलेज चतरा पहुंच बज्र गृह, मत पत्र गणना कक्ष समेत अन्य का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment