RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 अगस्त। शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छठे पुण्यतिथि पर काव्य की गोदी संस्था के बैनर तले पूर्व निगम पार्षद सह समाजसेवी डॉ जितेंद्र शुक्ल के आवास पर कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सदस्य हरेंद्र प्रसाद सिंह, विश्वनाथ सिंह, वरीय अधिवक्ता गुंजय कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं सृजन के संपादक संतोष श्रेयांश ने की।
कार्यक्रम के शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की राजनीति में रहते हुए अटल जी ने साहित्य को नहीं छोड़ा, उनका जीवन प्रेरक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि संतोष श्रेयांश ने कहा कि पक्ष विपक्ष को साथ लेकर चलने वाले पूर्व प्रधानमंत्री सर्वमान्य नेता रहे और आजीवन कलम के साधक रहे। उन्होंने अपनी कविता में गाँव से गुम होती परंपराओं का ज़िक्र किया। डॉ जितेंद्र शुक्ल ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सिर्फ़ कुशल राजनीतिज्ञ ही नहीं थे, बल्कि साहित्य प्रेमी व कवि भी थे। आम जीवन से जुड़ी कविता प्रस्तुत की।
काव्य की गोदी संस्था की अध्यक्षा कवयित्री मधुलिका सिन्हा ने इस अवसर पर अटल जी के काव्य संग्रह को समेटे हुए कविता “कह गए अटल” प्रस्तुत की। कवि राकेश गुड्डू ओझा ने गाँव त आपन शहर हो गइल कविता से गाँव की बदलती रूपरेखा को दिखाया। कवि आशीष उपाध्याय ने अटल जी के संघर्षों को दिखाती “कहाँ आसान है अटल बनना” कविता प्रस्तुत की। कवि डॉ प्रेमसागर पांडेय ने शृंगार रस की अपनी कविता “पहला इश्क़ मुकम्मल हो गया” प्रस्तुत किया। मंच संचालन करते हुए पत्रकार रूपेन्द्र मिश्र ने “जिसका जीवन प्रेरक हो जाए, वो अटल है” कविता प्रस्तुत करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ जितेंद्र शुक्ल ने किया। इस अवसर पर अजीत भट्ट, सुरेश उपाध्याय, हरेंद्र ओझा, रमाकान्त शुक्ला, हीराकांत ओझा, कृष्ण कुमार, सत्येन्द्र तिवारी, सोनू सिंह, प्रियरंजन सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

संवाद कार्यक्रमों के जरिए जमीनी स्तर तक सफलता से पहुंच रही योजनाएं – अध्यक्ष, स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र

rktvnews

भोजपुर:समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए बने योजना, सभी मुसहरटोली का हो सर्वे और लगे हेल्थ कैम्प: सुदामा प्रसाद

rktvnews

पंचायत घर खेड़की का मंत्री ने किया निरीक्षण!प्राथमिक विद्यालय खेड़की में अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम हुआ आयोजित।

rktvnews

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश के स्कूल ऑफ फार्मेसी को कोर्सज शुरू करने की दी मंजूरी।

rktvnews

चतरा:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में संचालित विकास योजनाओं की हुई बिंदुवार समीक्षा।

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम 05 जुलाई तक विस्तारित:दुर्गा राज

rktvnews

Leave a Comment