RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : पंचायती राज मंत्री से मिले शाहपुर के भाजपा नेता रण विजय प्रताप सिंह! क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत।

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से मिले भाजपा नेता रण विजय प्रताप सिंह व अन्य।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 जनवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के भाजपा नेता रण विजय प्रताप सिंह ने सूबे के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से मिल कर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र की समस्याओ से अवगत कराया तथा समस्याओं के निराकरण के लिए आग्रह किया। पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। भाजपा नेता रण विजय प्रताप सिंह ने पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पर्यावरण रक्षा हेतू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढाओ और बेटी के नाम एक पेङ लगाओ अभियान के तहत तीन लाख आम का पेङ लगाने की बात कही गई। भाजपा कार्य समिति सदस्य सुनीता कुमारी ने भी पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का स्वागत करते हुए बिहार के गाँव-गाँव मे वृक्षारोपण अभियान चलाने की बात कही।

Related posts

छत्तीसगढ़ : नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हुआ कर्जमुक्त।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:संसार के सभी प्राणियों समान रूप से दया करे,यही सच्चा धर्म : शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

वायु सेना स्टेशन तंजावुर में हेलीकाप्टर यूनिट शामिल की गई।

rktvnews

भोजपुर:तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025-26 में समर्थ कुमार ने जीता सिल्वर मेडल।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए कई निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment