RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुरी संस्कृति और समाज का आधारस्तम्भ है सद्भाव, सहकार और समर्पण : प्रो तिवारी

भोजपुरियत को भूल रहा भोजपुरिया समाज

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 जनवरी।भोजपुरी समाज और संस्कृति की बुनियाद में सद्भाव, सहकार और समर्पण की भावना अंतर्निहित है। भोजपुरिया समाज आज भोजपुरियत को भूलकर पाश्चात्य प्रभाव में अपनी भाषा और साहित्य से दूर हो रहा है जिसकी वजह से भोजपुरी भाषा की संवैधानिक मान्यता को भी बल नहीं मिल रहा। ये बातें बात बतकही संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता पीजी कॉलेज, गाजीपुर के प्राध्यापक और भोजपुरी के चर्चित विद्वान डॉ रामनारायण तिवारी ने कही। उन्होंने आगे कहा कि भोजपुरी संस्कृति सदैव से समृद्ध रही है और नारी विमर्श, अधिकारों के प्रति सजगता, पर्यावरण चिंतन हमेशा से इसका अंग रहा है जो भोजपुरी लोकगीतों में प्रत्यक्षतः दिखता है। भोजपुरी लोक की संस्कृति शास्त्रीय पद्धति से अलग रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का भोजपुरिया समाज हीन भावना से ग्रसित है और अपनी मूल भाषा को अपना नहीं रहा है। डॉ तिवारी भोजपुरी लोक संस्कृति के मर्मज्ञ माने जाते हैं और भोजपुरी श्रम गीत जंतसार, बारहमासा, गारी गीतों का संकलन पूरे भोजपुरी प्रदेश में घूम घूम कर किया है। अध्यक्षता करते हुए प्रो नीरज सिंह ने कहा कि भोजपुरिया समाज पूंजीवाद के प्रभाव में आ गया है जिसके फलस्वरूप भोजपुरी संस्कृति संक्रमण के दौर से गुजर रही है। अध्यक्षीय वक्तव्य में आलोचक जितेंद्र कुमार ने कहा कि भोजपुरी भाषा संस्कृति और समाज पर व्यापक नजरिए से अकादमिक शोध की जरूरत है। धन्यवाद ज्ञापन देते हुए प्रो दिवाकर पांडेय ने भोजपुरी लोक संस्कृति की विशेषताओं को रेखांकित किया। संचालन रवि प्रकाश ने किया। उपस्थित लोगों में प्रो बलिराज ठाकुर, जनार्दन मिश्र, कृष्ण कुमार, रामयश अविकल, जनमेजय जी, कुमार अजय सिंह, कौशल्या शर्मा, नरेंद्र सिंह, आशुतोष पांडेय, ओ पी पांडेय, रवि शंकर सिंह, सुमन कुमार सिंह, अमरजीत, रौशन कुशवाहा, रवि कुमार के अलावा भोजपुरी आंदोलन से जुड़े कई साहित्यकार, पत्रकार, मीडियाकर्मी और छात्र उपस्थित थे। बात बतकही संवाद कार्यक्रम का आयोजन भोजपुरी छात्र संघ ने किया था।

Related posts

देवघर:अस्मिता सिटी लीग में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, दीप प्रज्वलन में बच्चियों की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन

rktvnews

पूर्वी चंपारण:”मेरा वोट-मेरा भविष्य” के गुंजयमान नारों के साथ जीविका दीदी ने निकाली जागरूकता रैली।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम नरेश ने बताया कैसे होंगे उन्नत फसल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 अक्टूबर 25

rktvnews

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने स्वर्गीय रफी अहमद किदवई के निजी दस्‍तावेज संग्रह का अधिग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment