RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: न्यायालय कर्मियों की हड़ताल को आइलाज का समर्थन,किया प्रदर्शन।

न्यायालय कर्मियों की उचित मांगों को पूरा कर हड़ताल खत्म कराए सरकार: अमित कुमार बंटी
न्यायालय कर्मियों के लिए अलग से किया जाए कैडर का निर्माण।
वेतन विसंगतियों को दूर कर किया जाए प्रोन्नति का प्रावधान।
अनुकंपा के आधार पर शत प्रतिशत दी जाए नौकरी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 जनवरी।आज ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज)ने सिविल कोर्ट आरा के मेन गेट पर न्यायालय कर्मियों द्वारा चार सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित हड़ताल के समर्थन में सिविल कोर्ट के गेट पर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया , लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस के केंद्रीय कमेटी के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने कहा कि न्यायालयकर्मी की मांग का हम समर्थन करते हैं उनके चार सूत्री मांग उचित और महत्वपूर्ण है हम सरकार से मांग करते हैं कि न्यायालय कर्मियों के लिए अलग से न्यायालय केडर का निर्माण किया जाए। अनुकंपा के आधार पर शत प्रतिशत लोगों को नौकरी दिया जाए वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए और उनके प्रमोशन का प्रावधान किया जाए।अमित कुमार बंटी ने कहा की एक न्यायालयकर्मी जो दिन रात मेहनत करता है वह अगर क्लर्क के रूप में ज्वाइन करता है तो क्लर्क के रूप में है रिटायर कर जाता है यह न्याय उचित नहीं है। न्यायालय कर्मियों के परिजनों को केवल 10% अनुकंपा पर नौकरी दिया जा रहा है जो कि गलत है इसे शत प्रतिशत देना होगा और न्यायिक कार्य हड़ताल के चलते प्रभावित है इसको देखते हुए मुवकिलों की परेशानी को देखते हुए हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि उनकी मांगों को अविलंब पूरा कर हड़ताल समाप्त कराए।
सभा को संबोधित करते हुए आइलाज के राज्य संयोजन समिति सदस्य कामेश्वर सिंह यादव ने कहा की सरकार तानाशाही छोड़ न्यायालय कर्मियों को उचित मांग को पूरा करें।अधिवक्ता राजू यादव ने कहा की सरकार को , बाधित न्यायालय कार्य को देखते हुए न्यायालय कर्मियों की मांग को पूरा करना होगा।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख अधिवक्ताओं में आइलाज के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अमित कुमार गुप्ता , उर्फ बंटी राज्य संयोजन समिति सदस्य कामेश्वर सिंह यादव, ज्योति कलश, राजीव रंजन वर्मा, भारत पंडित ,संजीव कुमार उपाध्याय ,राजू यादव, रवि रंजन, श्याम बिहारी चौधरी ,सुरेंद्र सिंह ,अशोक कुमार,रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: न्यायालय पेशकार अजय शंकर का राज्य स्तरीय निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन, साथी खिलाड़ी आराध्या श्री ने जीता कांस्य पदक।

rktvnews

राज्य में अपराधियों का राज है कायम :-डॉ सत्यानंद शर्मा

rktvnews

पटना:चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण आदेश से वंचित तबकों के लाखों मतदाताओं के बेदखली की आशंका : लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी।

rktvnews

सारण:भारत स्काउट और गाइड ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर महादलित टोलों में चलाया जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

गिरीडीह:भाई-बहन के स्नेह, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है करम पर्व: उपायुक्त रामनिवास यादव

rktvnews

Leave a Comment