RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने बबुरा मे महादलित समुदाय के बीच विभिन्न समस्याओं का किया निदान।

विधायक की तत्परता से महुली पीपा पुल निर्माण की मिली स्वीकृति।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 जनवरी।बड़हरा विधानसभा के बबुरा के धानुक टोली मे बबुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद की अध्यक्षता में एक जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सैकड़ो धानुक समुदाय के जनता और बड़़ी तदाद में शामिल महादलित महिलाओं के समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होने केन्द्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही सारी योजनाओं की जानकारी ली और योजनाओं मे आ रहे समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया। गाँव मे हर घर नल योजना के तहत शेष बचे वार्डो मे नल जल योजना पूर्ण करने की बात कही गई।वहीं गरीबो के प्रधानमंत्री आवास योजना मे आ रहे समस्याओं को अधिकारियों से दूर करने का निर्देश दिया। राशन कार्ड में अनियमितता को समाप्त करने का भी आश्वासन विधायक द्वारा दिया गया।इसके अलावा अन्य समस्याओं का निदान भी किया गया।
बड़हरा विधायक द्वारा गाँव के गली-नाली को दुरूस्त करने और निर्माण कराने की योजना का घोषणा किया गया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की सारी योजनाएं महादलितों और लाभार्थियों को मिले इसके लिए मेरा हमेशा प्रयास रहता है।सारी योजनाएं सभी को मिलेगा।जहाँ भी कोई कमी है,उसे पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि महुली और ख्वासपुर के बीच पीपा पुल लगाने की समस्याओं को दूर कर दिया गया है।मेरे द्वारा लगातार उपमुख्यमंत्री और वितमंत्री सम्राट चौधरी से लगातार आग्रह किया जा रहा था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण विलंब हो रहा था,जिसे वितमंत्री ने स्वीकृति दे दिया।इस आशय की जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री ने फोन पर मुझे दी। अब बहुत जल्द पीपा पुल लग जाएगा,जिससे भोजपुर और सारण जिले सहित दियारा क्षेत्र के लिए लाभकारी होगा।
कार्यक्रम मे ई.धीरेन्द्र सिंह,मुकेश सिंह,राहुल साह,अर्जुन सिंह,विकाश कुमार, विक्रांत साह,पवन राय,भोला महतो,विदेश महतो,बदरी पासवान, कमलेश पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता और महिलाएं शामिल थी।

Related posts

भूमि संसाधन विभाग के सचिव अजय तिर्की ने विश्व बैंक टीम के साथ रिवॉर्ड कार्यक्रम की समीक्षा की

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

गया के तीरंदाजी खिलाड़ी हुए सम्मानित।

rktvnews

गिरीडीह:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

आरा नगर निगम के समक्ष 11 जनवरी 24 को आयोजित होने वाले धरने को ले फुटपाथी मछली व्यवसाय संघ ने मछली व्यवसाईयों के बीच किया पर्चे का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment