RK TV News
खबरें
Breaking News

गया के तीरंदाजी खिलाड़ी हुए सम्मानित।

RKTV NEWS/गया ( बिहार)15 अगस्त। बुधवार को गया जिला पदाधिकारी त्यागराजन एस०एम० के द्वारा गया जिला तीरंदाजी दल एवं प्रशिक्षक को समाहरणालय सभा कक्ष में सम्मानित किया गया।
दिनांक-06.08.0.2024 से 08.08.2024 तक पाटलीपुत्र खेल परिसर, कंकडबाग पटना में तृतीय राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। इसे बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा आयोजित किया गया था।
गया तीरंदाजी दल ने कुल 09 स्वर्ण पदक, 08 रजत पदक एवं 10 कास्य पदक जीते। सर्वधिक पदक जीतने के कारण गया जिला को प्रतियोगिता का आवरऑल चैम्पियन घोषित किया गया।

विजेता खिलाड़ी के नाम इस प्रकार हैः-

स्वर्ण पदक निर्भय कुमार, दीया कुमारी, गोलू कुमार, सलोनी कुमारी, सिद्धार्थ गौतम, आदर्श कुमार एवं आर्यन कुमार।
रजत पदकः आकृति कुमारी, किशन कुमार, करण कुमार एवं सतीश कुमार

कास्य पदक :- आदर्श कुमार, पदमा कुमारी, वैष्णवी करण, छोटी कुमारी, लक्ष्य कुमार, अभय कुमार, शिवम गुप्ता रण्वीर राज एवं मयंक कुमार
इस अवसर पर जिलाधिकारी, गया के द्वारा प्रशिक्षक जय प्रकश को स्मृति चिन्ह एवं शॉल से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सभी खिलाडियों के द्वारा तिरंगा झंडा से एवं जोरदार तालियों से समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी, गया के द्वारा स्वागत किया। जिला पदाधिकारी, गया श्री त्यागराजन एस० एम० के द्वारा उपस्थित खिलाडियों से कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता हैं। खेल अब मात्र मनोरंजन का साधन नहीं है। यह अब अर्थोपार्जन का एक उपाय भी बन गया है। इसलिए आप सब मन लगा कर एक लक्ष्य बनाकर खेलें। उन्होने कहा कि मैं आशा करता हू कि आप मे से कुछ खिलाडी ओलंपिक में निशाना लगाते हुए दिखें।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, नरेश कुमार चौहान, अंजय कुमार, खिलाडियों के अभिभावक राजेश कुमार एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित उपस्थित थें।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में इंडियन मेडिकल असोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन IMA नेटकॉन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर : दियारा के किसानों के फसल नुकसान व मोटर चोरी को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रस्तावित परिसीमन से भारत के संघीय ढांचे को खतरा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के माजुली में आयुर्वेदिक अस्पताल का उद्घाटन किया।

rktvnews

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए वित्त वर्ष 2024-25 में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।

rktvnews

उज्जैन:बचपन से हृदय रोग से ग्रसित अविनाश का ऑपरेशन हुआ, अब जी सकेगा सामान्य जीवन।

rktvnews

Leave a Comment